सब्सक्राइब करें

Bollywood: मुंबई अंडरवर्ल्ड के काले सच को दिखाती हैं ये फिल्में, कुछ हिट तो कई हुईं फ्लॉप

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 04 Apr 2022 09:39 PM IST
विज्ञापन
Bollywood: These hindi films show the dark truth of Mumbai underworld, some of them were hits and some were flops
अंडरवर्ल्ड पर बनी फिल्में - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड में अंडरवर्ल्ड पर अब तक कई फिल्में बन चुकी हैं। इन फिल्मों में मुंबई के डॉन और उनकी जिंदगी के बारे में काफी कुछ दिखाया गया है। अपराध की दुनिया पर हिंदी सिनेमा में अब तक बनीं इन फिल्मों में से कुछ फिल्में ऐसी थीं, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन किया। वहीं कुछ फिल्में ऐसी भी रहीं, जो असफल हो गईं।

Trending Videos
Bollywood: These hindi films show the dark truth of Mumbai underworld, some of them were hits and some were flops
सत्या - फोटो : सोशल मीडिया

सत्या

साल 1998 में आई अंडरवर्ल्ड पर बनी यह फिल्म जबरदस्त हिट हुई थी। फिल्म में जेडी चक्रवर्ती और मनोज बाजपेयी ने अहम भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में अंडरवर्ल्ड की दुनिया तो दिखाई ही गई थी। साथ ही, गैंगस्टर के परिवार की जिंदगी कैसी होती है, उसे भी बखूबी दिखाया गया था। इस फिल्म को सौरभ शुक्ला और अनुराग कश्यप ने लिखा था। फिल्म का निर्देशन रामगोपाल वर्मा ने किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood: These hindi films show the dark truth of Mumbai underworld, some of them were hits and some were flops
फिल्म कंपनी - फोटो : सोशल मीडिया

कंपनी

इस फिल्म को भी रामगोपाल वर्मा ने ही बनाया था। फिल्म में अंडरवर्ल्ड के काले सच को दिखाया था। कंपनी में अजय देवगन और विवेक ओबेरॉय लीड रोल में दिखे थे। साल 2003 में रिलीज हुई इस फिल्म को लोगों ने काफी पसंद किया था।

Bollywood: These hindi films show the dark truth of Mumbai underworld, some of them were hits and some were flops
फिल्म-ब्लैक फ्राइडे - फोटो : सोशल मीडिया

ब्लैक फ्राइडे

जब कभी भी अंडरवर्ल्ड पर बनी फिल्मों का जिक्र होगा तो ब्लैक फ्राइडे का नाम जरूर लिया जाएगा। अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी यह फिल्म मुंबई में हुए बम ब्लास्ट पर बनाई गई थी। यह फिल्म हुसैन जैदी की किताब 'ब्लैक फ्राइडे : द ट्रू स्टोरी ऑफ द बॉम्बे बम ब्लास्ट' पर आधारित थी।

विज्ञापन
Bollywood: These hindi films show the dark truth of Mumbai underworld, some of them were hits and some were flops
फिल्म-डैडी - फोटो : सोशल मीडिया

डैडी

यह फिल्म मुंबई के गैंगस्टर अरुण गवली पर आधारित थी। इस फिल्म में गैंगस्टर अरुण गवली के अपराध से लेकर राजनीति तक के सफर को दिखाया गया है। इस फिल्म में अर्जुन रामपाल ने लीड रोल प्ले किया था। वहीं, फरहान अख्तर भी अहम भूमिका में नजर आए थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर महज 15 करोड़ की कमाई ही कर सकी थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed