फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वाजिद खान की पत्नी का एक और खुलासा, बोलीं- धर्म परिवर्तन न करने पर पति ने दी थी तलाक की धमकी

Mon, 21 Dec 2020 01:48 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Mon, 21 Dec 2020 01:48 PM IST
विज्ञापन
Late Singer Wajid Khan Wife Kamalrukh Khan Reveals That They Were Living Separately Since Six Years
वाजिद खान, कमालरुख खान - फोटो : इंस्टाग्रामट

बॉलीवुड के जाने- माने सिंगर वाजिद खान के निधन को करीब छह महीने का समय हो गया है। वाजिद के निधन के बाद से लगातार उनकी पत्नी कमालरुख खान वाजिद और उनके परिवार को लेकर कई बड़े खुलासे कर रही हैं। कमालरुख ने हाल ही में कुछ दिन पहले खुलासा किया था कि उनके पति और परिवार के सदस्य जबरन उनका धर्म परिवर्तन करवाना चाहते थे। वहीं इसके बाद अब एक बार फिर से उन्होंने अपने तलाक को लेकर एक खुलासा किया है।

Late Singer Wajid Khan Wife Kamalrukh Khan Reveals That They Were Living Separately Since Six Years
वाजिद खान - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल कमालरुख ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में अपने दिवंगत हसबैंड वाजिद संग अपने रिश्ते के बारे में खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि वाजिद और वो दस साल के लंबे रिलेशनशिप में थे। इसके बाद उन्होंने शादी करने के बारे में सोचा। पहले वाजिद का परिवार धर्म परिवर्तन को लेकर उनके ऊपर दबाव बना रहा था और उनके बाद खुद वाजिद उन्हें तलाक की धमकी देने लगे थे।

Late Singer Wajid Khan Wife Kamalrukh Khan Reveals That They Were Living Separately Since Six Years
वाजिद खान, कमालरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम

कमालरुख ने बताया कि ये बात साल 2014 की है। जिसकी वजह से कमालरुख और वाजिद पिछले 6 साल से अलग रह रहे थे। कमलरुख ने आगे बताया कि, '2014 में वाजिद ने तलाक के लिए अर्जी दायर की थी, जो कि हुआ नहीं।  मैं अभी भी डिवोर्स्ड नहीं हूं। बाद में वाजिद ने अपने किए पर माफी मांगी थी और उसे अपने किए पर पछतावा था।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Late Singer Wajid Khan Wife Kamalrukh Khan Reveals That They Were Living Separately Since Six Years
वाजिद खान और कमालरुख खान - फोटो : फाइल

बता दें कि इस बात का सबसे पहले खुलासा कमालरुख ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए किया था। उन्होंने एक पोस्ट साझा की थी जिसमें उन्होंने अपने वाजिद खान के रिश्ते की पूरी सच्चाई सामने लाकर रख दी थी। उन्होंने इस पोस्ट के जरिए बताया था कि वो पारसी धर्म से थीं और वाजिद खान मुस्लिम थे दोनों ने जब शादी करने का फैसला किया तब उनका परिवार धर्म परिवर्तन पर अड़ा रहा। जिसके बाद उन्होंने विशेष विवाह अधिनियम के तहत शादी की।

विज्ञापन
Late Singer Wajid Khan Wife Kamalrukh Khan Reveals That They Were Living Separately Since Six Years
बच्चों के साथ कमालरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम

इसके अलावा उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान भी अपने 17 सालों के दर्द को बयां किया था। कमालरुख ने एक इंटरव्यू में कहा कि वह अपनी शादी के 17 वर्षों में जिस दर्द से गुजरी हैं उसे दुनिया के सामने लाना चाहती थीं। वह कहती हैं, जीवन ने मुझे एक ऐसे मुकाम पर पहुंचाया है, जहां मुझे अपने बच्चों की विरासत के लिए भी लड़ना पड़ेगा क्योंकि उनके परिवार ने वाजिद के इंतकाल के बाद उनकी संपत्ति पर कब्जा कर लिया है।

पढ़ें: करीना कपूर देंगी गर्भधारण पर पूरा ज्ञान, तैमूर के जन्मदिन पर जारी किया किताब का कवर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed