फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Latest Box Office Report: टाइगर 3 से भिड़ंत में फर्रे का कुछ ऐसा है हाल, वीकएंड पर 12वीं फेल ने दिखाया कमाल

Mon, 27 Nov 2023 09:25 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Mon, 27 Nov 2023 09:25 AM IST
सार

'टाइगर 3', 'फर्रे' और '12वीं फेल' ने सिनेमाघरों में अपनी पकड़ बनाए रखने की पूरी कोशिश की है। हालांकि, दर्शकों ने किस फिल्म को सराहा है, चलिए जान लेते हैं। 
 

विज्ञापन
Latest Box Office Report Tiger 3 farrey 12th fail sunday collection occupancy and earning alizeh agnihotri
टाइगर 3-12वीं फेल - फोटो : सोशल मीडिया

सिनेमाघरों में तीन फिल्में अपना दमखम दिखाने की पूरी कोशिश कर रही हैं। इन फिल्मों में सलमान खान और कटरीना कैफ अभिनीत 'टाइगर 3', विक्रांत मैसी अभिनीत '12वीं फेल' और सलमान खान की भतीजी अलीजेह अग्निहोत्री की डेब्यू फिल्म 'फर्रे' शामिल है। वीकएंड पर इन फिल्मों ने दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने की पूरी कोशिश की। वहीं, दर्शकों ने किस फिल्म को देखने में अपनी रुचि दिखाई, और किसके कारोबार में उछाल आई, चलिए जान लेते हैं-

Latest Box Office Report Tiger 3 farrey 12th fail sunday collection occupancy and earning alizeh agnihotri
टाइगर 3 सलमान खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

टाइगर फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त 'टाइगर 3' इस वर्ष की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक रही है। मूवी ने दिवाली के शुभ अवसर पर सिनेमाघरों में दस्तक दी। जहां मूवी ने त्योहार पर खूब दर्शक बटोरे तो वहीं बीच में इसके कलेक्शन में काफी उतार-चढ़ाव भी देखने को मिली। मनीष शर्मा के निर्देशन में बनी इस मूवी ने वीकएंड पर फिर अपनी पकड़ मजबूत की है। सलमान खान और कटरीना कैफ अभिनीत टाइगर 3 ने रविवार को 6.65 करोड़ रुपये की कमाई की, जिससे इसका कुल कलेक्शन 271.09 करोड़ रुपये हो गया है। मूवी 300 करोड़ के क्लब में शामिल हो पाएगी या नहीं यह तो आने वाला समय ही बताएगा। 

Latest Box Office Report Tiger 3 farrey 12th fail sunday collection occupancy and earning alizeh agnihotri
12वीं फेल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विधु विनोद चोपड़ा के निर्देशन में बनी फिल्म '12वीं फेल' की रिलीज को 31 दिन पूरे हो गए हैं। फिल्म '12वीं फेल' के जरिए आईपीएस ऑफिसर मनोज शर्मा की कहानी को पर्दे पर उकेरने की शानदार कोशिश की गई है। विक्रांत मैसी अभिनीत यह फिल्म अब भी सिनेमाघरों तक दर्शक खींचने में कामयाब दिख रही है। वीकएंड पर मूवी ने 2.10 करोड़ रुपये का कारोबार किया। अब फिल्म की कुल कमाई 46.60 करोड़ रुपये हो गई है। 

Alia Bhatt Deepfake Video: आलिया भट्ट भी हुईं एआई तकनीक के गलत इस्तेमाल की शिकार, डीपफेक वीडियो ने बढ़ाई चिंता

विज्ञापन
विज्ञापन
Latest Box Office Report Tiger 3 farrey 12th fail sunday collection occupancy and earning alizeh agnihotri
फर्रे - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सलमान खान के परिवार से एक और सदस्य ने फिल्मी दुनिया में प्रवेश किया है। दबंग खान की भांजी अलीजेह अग्निहोत्री ने फिल्म 'फर्रे' के साथ अपना बॉलीवुड डेब्यू किया है। भांजी की फिल्म की टक्कर पर्दे पर मामा की फिल्म 'टाइगर 3' से है। 'फर्रे' की रिलीज को तीन दिन पूरे हो गए हैं। वहीं, अलीजेह की मूवी को भी वीकएंड का लाभ मिला है। 50 लाख रुपये से टिकट विंडो पर ओपनिंग लेने वाली इस मूवी ने तीसरे दिन 90 लाख रुपये की कमाई की, जिससे इसका कुल कारोबार 2.18 करोड़ रुपये हो गया है। जानकारी हो कि 'फर्रे' थाईलैंड की फिल्म 'बैड जीनियस' की आधिकारिक हिंदी रीमेक है। 

Shah Rukh Khan: 26/11 के शहीदों को श्रद्धांजलि देने पहुंचे शाहरुख, गेटवे ऑफ इंडिया से एक्टर का वीडियो वायरल

विज्ञापन
Latest Box Office Report Tiger 3 farrey 12th fail sunday collection occupancy and earning alizeh agnihotri
12वीं फेल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अंकों में समझें तीनों फिल्मों का रविवार कलेक्शन
 

फिल्म का नाम रविवार की कमाई कुल कमाई (करोड़ों में)
टाइगर 3 6.65 करोड़ 271.09
12वीं फेल 2.10 करोड़  46.60
फर्रे      90 लाख 2.18

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed