{"_id":"5aa287a04f1c1ba6768b4839","slug":"latest-update-about-irrfan-khan-health-close-friend-reveals-dark-secret","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इरफान खान की बीमारी को लेकर बड़ा खुलासा, करीबी दोस्त बोले- तबियत ज्यादा ही खराब, लंबा वक्त लगेगा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इरफान खान की बीमारी को लेकर बड़ा खुलासा, करीबी दोस्त बोले- तबियत ज्यादा ही खराब, लंबा वक्त लगेगा
Sat, 10 Mar 2018 07:53 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 10 Mar 2018 07:53 AM IST
विज्ञापन
1 of 3
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड के बेजोड़ एक्टर्स में से एक इरफान खान को लेकर चर्चा था कि वे ब्रेन कैंसर के मरीज हैं। हालांकि अब तक इसकी कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई। मगर अब उनके एक करीबी दोस्त ने उनकी बीमारी और तबियत को लेकर बड़े खुलासे किए हैं।
2 of 3
सूत्रों से मिलीं जानकारी के मुताबिक इरफान की तबीयत ज्यादा ही बिगड़ गई है। लग नहीं रहा कि वे लंबे समय तक शूटिंग पर जा पाएंगे। उनके इलाज में भी लंबा वक्त लगने वाला है। इतना लंबा कि छुट्टियों का हिसाब अभी नहीं किया जा सकता। दूसरी ओर इरफान की पीआर एजेंसी का कहना है कि रिपोर्ट्स आने में हफ्ताभर लगेगा, तभी बताया जा सकता है कि बीमारी क्या है।
3 of 3
मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती इरफान खान Glioblastoma Multiforme (GBM) ग्रेड 4 से पीड़ित है। गौरतलब है कि इरफान खान ने खुद ट्वीट कर अपने को दुर्लभ बीमारी से पीड़ित बताया था। इरफान ने इस ट्वीट में लिखा, "कभी-कभी आप जब जागते हैं तो ज़िंदगी आपको करारा झटका देती है। पिछले पंद्रह दिनों से, मेरी ज़िंदगी एक रहस्मय कहानी बनी हुई है। ये मुझे नहीं पता था कि दुर्लभ कहानियों के लिए मेरी खोज मुझे दुर्लभ बीमारी की तरफ़ ले जाएगी। मैंने कभी हार नहीं मानी है और अपनी पसंद की चीज़ें करने के लिए हमेशा लड़ा हूं और लड़ता रहूंगा। मेरा परिवार और दोस्त मेरे साथ हैं और हम सही रास्ता ढूंढने में लगे हुए हैं। इन मुश्किल हालात में कृपया, कयासबाजी ना करें, क्योंकि जांचों के अंतिम परिणाम आने के बाद हफ़्ता-दस दिन में मैं खुद अपनी कहानी आपके साथ बाटूंगा। तब तक मेरे लिए प्रार्थना करें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।