फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गपशप: 40 रीटेक के बाद ओके हुआ था 'कितने आदमी थे', 'शहंशाह' से 'बादशाह' तक जानें बॉलीवुड के तमाम किस्से

Sat, 08 May 2021 02:31 PM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अमरीन हुसैन Updated Sat, 08 May 2021 02:31 PM IST
विज्ञापन
lesser known and interesting facts of bollywood about superstars Amitabh Bachchan Shahrukh Khan Sridevi and more
बॉलीवुड सेलेब्स - फोटो : Social media

बॉलीवुड ने 100 साल से ज्यादा का सफर तय कर लिया है। इस दौरान इंडस्ट्री ने कई अच्छी फिल्में और कई बड़े सुपरस्टार्स दिए। एक से बढ़कर एक अभिनेत्रियां, अभिनेता और उनकी जिंदगी इसी इंडस्ट्री में गुजरी। गाहे-बगाहे आपने यहां से जुड़ी कई कहानियां और किस्से भी सुने होंगे। लेकिन फिल्मों की कास्टिंग से लेकर रिलीज तक कई ऐसी बातें और तथ्य हैं जिनके बारे में लोग कम ही जानते हैं। पर्दे के सामने की कहानी तो हर कोई देखता है, लेकिन आज आपको पर्दे के पीछे के कुछ मजेदार किस्से बताएंगे।

lesser known and interesting facts of bollywood about superstars Amitabh Bachchan Shahrukh Khan Sridevi and more
अमिताभ बच्चन - फोटो : Insatagram- @amitabhbachchan

जब भी बॉलीवुड का जिक्र होता है तो उसके सबसे लोकप्रिय सुपरस्टार बिग बी यानी अमिताभ बच्चन का जिक्र जरूर होता है। अमिताभ ने कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दीं। इस कारण वो सुपरस्टार की लिस्ट में राजेश खन्ना के बाद गिने जाने लगे। आपको बता दें कि 1990 तक एकलौते अमिताभ ही ऐसे हीरो थे जो करोड़ या उससे ज्यादा फीस चार्ज करते थे।

lesser known and interesting facts of bollywood about superstars Amitabh Bachchan Shahrukh Khan Sridevi and more
के. आसिफ - फोटो : social media

'मुगले आजम' वो फिल्म थी, जिसने बॉलीवुड को नए मुकाम तक पहुंचाया। इसके निर्देशक के. आसिफ ने अपनी जिंदगी में सिर्फ दो ही फिल्में बनाई थीं। पहली उन्होंने 1945 में 'फूल' नाम की पिक्चर बनाई। इसके 15 साल बाद 1960 में 'मुगले आजम' का निर्माण किया। हालांकि वे तीसरी फिल्म बना रहे थे, लेकिन उनके निधन के कारण वो पूरी नहीं हो सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन
lesser known and interesting facts of bollywood about superstars Amitabh Bachchan Shahrukh Khan Sridevi and more
ऋषि कपूर - फोटो : Social Media

बॉलीवुड के चिंटू यानी ऋषि कपूर ने एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया। 2020 में ऋषि कपूर ने दुनिया को अलविदा कह दिया। चिंटू के बारे में खास बात ये है कि उनके साथ 20 हीरोइनों ने अपने करियर की शुरुआत की थी।

विज्ञापन
lesser known and interesting facts of bollywood about superstars Amitabh Bachchan Shahrukh Khan Sridevi and more
शाहरुख खान - फोटो : Insatagram- @iamsrk

बॉलीवुड बादशाह शाहरुख खान की फिल्मों और चाहने वालों की देश से लेकर विदेश तक लंबी कतार है। उन्होंने ‘मोहब्बतें’, ‘दिल तो पागल है’ और ‘रब ने बना दी जोड़ी’ समेत ढेरों हिट फिल्में दीं। आज बॉलीवुड के किंग खान कहलाने वाले शाहरुख कभी दिल्ली के दरियागंज में रेस्टोरेंट चलाते थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed