फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

LGBTQIA+ Pride Month: कथनी को करनी में बदल रहे अभिनेता आयुष्मान, बोले, ‘समावेशी समाज सबको हो स्वीकार’

Tue, 06 Jun 2023 01:48 PM IST
निधि पाल अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: निधि पाल Updated Tue, 06 Jun 2023 01:48 PM IST
विज्ञापन
LGBTQIA+ Pride Month chandigarh kare aashiqui star ayushmann khurrana invested food trucks for LGBTQIA+
आयुष्मान खुराना, स्वीकार फूड वैन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अपनी फिल्म ‘चंडीगढ़ करे आशिकी’ में एक ट्रांसजेंडर वूमन से प्यार करने वाले का किरदार निभाने वाले अभिनेता आयुष्मान खुराना मानते हैं कि समाज का विकास समावेशी तरीके से ही मुमकिन है और इसके लिए लोगों को लैंगिक पसंद को लेकर अपनी सोच बदलनी होगी। आयुष्मान मानते हैं कि हमारे आसपास के उन लोगों को लेकर समाज को किसी तरह का दुराग्रह नहीं पालना चाहिए जिनकी लैंगिंक पसंद आम इंसानों से भिन्न है। अपनी इसी प्रगतिवादी सोच को बढ़ावा देने के लिए आयुष्मान ने अपने शहर चंडीगढ़ में इस समाज के लोगों के आर्थिक विकास की पहल भी की है।

LGBTQIA+ Pride Month chandigarh kare aashiqui star ayushmann khurrana invested food trucks for LGBTQIA+
स्वीकार फूड ट्रक - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

यूनिसेफ के राष्ट्रीय राजदूत आयुष्मान खुराना इस प्राइड मंथ के दौरान चंडीगढ़ में LGBTQIA+ समुदाय को व्यवसाय चलने के लिए सशक्त बना रहे हैं! आयुष्मान ने इस समुदाय के लिए फूड ट्रक के निर्माण में निवेश किया है ताकि वे लोग फूड बिजनेस के जरिए आत्मनिर्भर बन सकें। इन फूड ट्रकों को 'स्वीकार' का नाम दिया गया  है, जो आज के समाज में इस समुदाय को स्वीकृति प्रदान करने के महत्व की दृष्टि से बहुत प्रासंगिक है।


इसे भी पढ़ें- Citadel: इंटेंस एक्शन सीक्वेंस की तैयारी में जुटे वरुण-सिकंदर, 'सिटाडेल' सीरीज को लेकर सामने आया नया अपडेट
 
LGBTQIA+ Pride Month chandigarh kare aashiqui star ayushmann khurrana invested food trucks for LGBTQIA+
स्वीकार फूड ट्रक - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

पंजाब विश्वविद्यालय के पहले ट्रांसजेंडर छात्र धनंजय चौहान और राज्य में इस समुदाय की एक सक्रिय आवाज हैं। उन्होंने फूड ट्रक की तस्वीरों को यह कहते हुए ट्वीट किया, “आयुष्मान खुराना जी, ट्रांसजेंडर का समर्थन करने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद । आपके सहयोग के बिना हमारा सपना कभी पूरा नहीं होगा। चंडीगढ़ प्रशासन और पंजाब विश्वविद्यालय ट्रांसजेंडर को फ़ूड बिजनेस  शुरू करने के लिए जगह प्रदान कर सकते हैं।’

विज्ञापन
विज्ञापन
LGBTQIA+ Pride Month chandigarh kare aashiqui star ayushmann khurrana invested food trucks for LGBTQIA+
चंडीगढ़ करे आशिकी प्रमोशन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इस बारे में आयुष्मान कहते हैं, "मेरे विचार से, एक अभिनेता को प्रयत्न करना चाहिए और एक सामाजिक जिम्मेदारी निभानी चाहिए। यह लोगों का प्यार ही है जिसने हमें यहाँ तक पहुँचाया है जहाँ हम लोगों को और समुदायों को सशक्त बनाने के लिए काम कर सकते हैं और महत्वपूर्ण मुद्दों के बारे में जागरूकता बढ़ा सकते हैं। मेरा हमेशा से मानना रहा है कि समावेशी होना राष्ट्र निर्माण का प्राथमिक स्तंभ है।“

विज्ञापन
LGBTQIA+ Pride Month chandigarh kare aashiqui star ayushmann khurrana invested food trucks for LGBTQIA+
आयुष्मान खुराना - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

आयुष्मान आगे कहते हैं, “मैं इस बात से बेहद खुश हूँ कि प्राइड मंथ के अवसर पर, चंडीगढ़ में ट्रांसजेंडर समुदाय के सदस्यों को व्यवसाय शुरू कर आत्मनिर्भर होने के लिए सशक्त बनाने का यह एक प्रभावी कदम है। मैं हमेशा अपने तरीके से LGBTQIA+ समुदाय का समर्थन करूंगा।”

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed