पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vijay Deverakonda: लाइगर की रिलीज से पहले विजय देवरकोंडा को ऑफर हुईं कई मूवीज, जानें क्यों अभिनेता ने ठुकराई?

Mon, 08 Aug 2022 01:59 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Mon, 08 Aug 2022 01:59 AM IST
सार

विजय देवरकोंडा जल्द ही फिल्म 'लाइगर' से बॉलीवुड में कदम रखने जा रहे हैं लेकिन अब विजय और बॉलीवुड फिल्में साइन नहीं कर रहे हैं। 

विज्ञापन
liger actor vijay deverakonda refuses to sign next bollywood film according to reports
लाइगर - फोटो : सोशल मीडिया

साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा हिंदी सिनेमा में धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। वह फिल्म 'लाइगर' से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं। इस फिल्म में विजय के साथ अनन्या पांडे दिखाई देंगी और इन दिनों दोनों ही कलाकार अपनी इस फिल्म का प्रमोशन करने में लगे हुए हैं। हिंदी सिनेमा को पसंद करने वाले दर्शकों के बीच भी विजय की तगड़ी फैन फॉलोइंग है और इसी वजह से लाइगर के अलावा भी विजय देवरकोंडा को हिंदी फिल्मों के ऑफर मिल रहे हैं, जिसे अभिनेता ने रिजेक्ट कर दिया। 


 

liger actor vijay deverakonda refuses to sign next bollywood film according to reports
विजय देवरकोंडा - फोटो : सोशल मीडिया

रिलीज से पहले ही 'लाइगर' का फैंस के बीच जबरदस्त बज बना हुआ है और इसी वजह से विजय देवरकोंड़ा के साथ हिंदी सिनेमा के कई फिल्ममेकर्स काम करना चाहते हैं लेकिन अभिनेता ने हर ऑफर को ठुकरा दिया। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, विजय देवरकोंडा को बॉलीवुड निर्देशकों से बहुत सारे प्रस्ताव मिले हैं, लेकिन उन्होंने विनम्रता से प्रस्तावों को ठुकरा दिया है। दावा है कि वह 'लाइगर' रिलीज होने के बाद ही कोई नए प्रोजेक्ट को हाथ लगाना चाहते हैं। 

liger actor vijay deverakonda refuses to sign next bollywood film according to reports
विजय देवरकोंडा, अनन्या पांडे  - फोटो : Instagram

दावा किया जा रहा है कि विजय देवरकोंडा पहले 'लाइगर' के प्रति दर्शकों की प्रतिक्रियाओं के बारे में जानना चाहते हैं। वह जानना चाहते हैं कि दर्शक इस फिल्म पर कैसे प्रतिक्रिया देते हैं। वह इस पर विचार करना चाहते हैं कि उन्हें बॉलीवुड प्रोजेक्ट्स लेने के लिए क्या बदलाव करने की जरूरत है और उन्हें क्या तैयारी करने की जरूरत है। इस रिपोर्ट से साफ है कि अभिनेता को बॉलीवुड में काम करने की कोई जल्दबाजी नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
liger actor vijay deverakonda refuses to sign next bollywood film according to reports
फिल्म लाइगर के एक दृश्य में राम्या कृष्णन और विजय देवरकोंडा - फोटो : insta

बात करें 'लाइगर' की तो इस फिल्म में विजय देवरकोंडा एक फाइटर का किरदार अदा कर रहे हैं और इसी के साथ उनका बॉलीवुड में डेब्यू भी होने जा रहा है। फिल्म में विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे के अलावा एक्ट्रेस सौम्या कृष्णन भी अहम किरदार में हैं। यह फिल्म 25 अगस्त को सिनेमाघरों में हिंदी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज होगी। वहीं, इस फिल्म में माइक टायसन कैमियो करने वाले हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed