{"_id":"62cd768dd9ba9d3d52407b9b","slug":"liger-actress-ananya-panday-dating-aditya-roy-kapur-after-breakup-with-ishaan-khattar","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ananya Pandey: ईशान खट्टर के बाद अब इस अभिनेता पर आया अनन्या पांडे का दिल, आखिर कौन है वो?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Ananya Pandey: ईशान खट्टर के बाद अब इस अभिनेता पर आया अनन्या पांडे का दिल, आखिर कौन है वो?
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Tue, 12 Jul 2022 06:57 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
अनन्या पांडे
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अनन्या पांडे इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं। वह अपनी आने वाली फिल्म लाइगर में विजय देवकोंडा के साथ नजर आने वाली हैं। हाल ही में लाइगर के पहले गाने अकड़ा-पकड़ी का प्रोमो भी जारी कर दिया गया है। अन्नया पांडे ने कार्तिक आर्यन से लेकर ईशान खट्टर तक के साथ काम किया है। लेकिन आजकल वह अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। पिछले काफी समय से वह शाहिद कपूर के छोटे भाई ईशान खट्टर को डेट कर रही थीं। दोनों के रिलेशनशिप की काफी चर्चा हुई थी। दोनों अक्सर पार्टी और कई अन्य मौकों पर भी साथ देखे जाते थे। हालांकि कुछ दिन पहले दोनों का ब्रेकअप हो गया। ताजा खबरों के मुताबिक इन दिनों अनन्या पांडे हैंसडम हंक आदित्य रॉय कपूर को डेट कर रही हैं।
2 of 4
आदित्य रॉय कपूर
- फोटो : social media
साल 2019 में करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द इयर 2' से बॉलीवुड में कदम रखने वाली अनन्या ने हिंदी सिनेमा की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई है। उन्होंने बॉलीवुड में कई फिल्मों में काम किया है। लेकिन इस समय बॉलीवुड के गलियारों से जो खबर आ रही है, वह फैंस को हैरान सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अनन्या इन दिनों मलंग एक्टर आदित्य रॉय कपूर को डेट कर रही हैं। कहा जा रहा है कि दोनों ने अपने रिश्ते को छिपाकर रखा है, लेकिन दोनों के बीच क्या चल रहा है अभी ज्यादा किसी को इस बात की भनक नहीं लग पा रही है।
3 of 4
अनन्या पांडे
- फोटो : instagram
अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर को अभी तक किसी भी सार्वजनिक जगह पर स्पॉट तो नहीं किया गया है, लेकिन ऐसी अफवाह है कि दोनों के बीच कुछ तो चल रहा है। दोनों के बीच काफी गहरी बॉन्डिंग हो रही है। हालांकि अभी तक दोनों को मीडिया के सामने कैप्चर नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
अनन्या पांडे, ईशान खट्टर
- फोटो : सोशल मीडिया
अनन्या पांडे का नाम ईशान खट्टर के अलावा भी और कई लोगों से जुड़ चुका है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ईशान से पहले वह करण जय सिंह को डेट कर रही थीं। लेकिन फिर जब खाली-पीली के सेट पर वह ईशान से मिलीं तो उनके साथ मोहब्बत की चर्चा होने लगी। दोनों एकसाथ मॉलदीव में वेकेशन के लिए भी गए थे। करीब तीन साल तक दोनों ने एकदूसरे को डेट करने के बाद ब्रेकअप कर लिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।