रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण बॉलीवुड के पावर कपल्स में से एक हैं। रील लाइफ के अलावा उनकी रियल लाइफ में भी जोड़ी कमाल की लगती है। कई बार दोनों रोमांटिक अंदाज में पोज देते हुए नजर आ चुके हैं, जिसे फैंस ने काफी पसंद भी किया है। लेकिन हाल ही में दोनों की रोमांटिक फोटोज में लोगों को कुछ ऐसा दिख गया कि उन्होंने रणवीर सिंह का मजाक उड़ाना शुरू कर दिया।
Ranveer Singh: रणवीर-दीपिका की रोमांटिक तस्वीरों में दिख गया कुछ ऐसा, जमकर ट्रोल करने लगे लोग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, हाल ही में रणवीर अपनी पत्नी दीपिका के साथ अमेरिका से छुट्टी मनाकर लौटे हैं। वेकेशन से लौटते ही उन्होंने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में यह कपल जमकर करता मस्ती करता नजर आ रहा है। साथ ही दोनों कई फोटोज में काफी रोमांटिक मूड में दिख रहे हैं। इन फोटोज के सामने आते ही लोगों को इनमें एक ऐसी चीज नजर आ गई, जिसके बाद वह ट्रोल्स के निशाने पर आ गए।
रणवीर सिंह ने इंस्टाग्राम पर दीपिका के साथ कई फोटो और वीडियो शेयर किए हैं। इन फोटोज में रणवीर के अंडरआर्म्स के बाल नजर आ रहे हैं जिसके बाद लोगों ने सोशल मीडिया पर उनका मजाक उड़ाना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा, ‘आपके बगल के बाल दिख रहे हैं।’ एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, ‘भाई ऐसी भी क्या जल्दी थी अंडरआर्म्स साफ करना भूल गए।’ इसके अलावा एक यूजर ने रणवीर को चचा बताते हुए लिखा, ‘अंडरआर्म्स तो शेव करो।’
वर्कफ्रंट की बात करें तो रणवीर हाल ही में यशराज फिल्म के बैनर तले बनी फिल्म ‘जयेशभाई जोरदार’ में नजर आए थे। हालांकि यह फिल्म दर्शकों को पसंद नहीं आई थी। रणवीर जल्द ही रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सर्कस’ और 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में नजर आने वाले हैं। वहीं दीपिका की आखिरी फिल्म ‘गहराइयां’ थी, जो दर्शकों को रास नहीं आई थी। उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें तो वह जल्द ही ‘पठान’ और ‘प्रोजेक्ट के’ में नजर आने वाली हैं।