फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Liger Box Office: तेलुगू में भी नहीं चला विजय देवरकोंडा का जादू, हिंदी भाषी राज्यों में ऐसा रहा 'लाइगर' का हाल

Sat, 27 Aug 2022 09:52 AM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Sat, 27 Aug 2022 09:52 AM IST
विज्ञापन
Liger Day 2 Box Office Collection Hindi Tamil Telugu Malayalam Kannada People Rejected Vijay Deverakonda Film
लाइगर रिव्यू - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

विजय देवरकोंडा की वजह से 'लाइगर' साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में एक थी। माना जा रहा था कि यह बॉक्स ऑफिस पर एक ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित होगी। हालांकि ऐसा होता दिख नहीं रहा। हिंदी, तमिल, कन्नड़, मलयालम और तेलुगू भाषा में देश भर के लगभग 2,500 स्क्रीन पर रिलीज हुई पुरी जगन्नाथ की फिल्म को दूसरे ही दिन ऑडियंस ने देखने से इंकार कर दिया है। शायद यही कारण है कि रिलीज के दूसरे ही दिन विजय देवरकोंडा की फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में तकरीबन 47.5 फीसदी की गिरावट देखने को मिल रही है। 

Liger Day 2 Box Office Collection Hindi Tamil Telugu Malayalam Kannada People Rejected Vijay Deverakonda Film
लाइगर रिव्यू - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

कितनी हुई 'लाइगर' की कमाई?
बता दें कि पहले दिन यानी गुरुवार को विजय देवरकोंडा की फिल्म तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ भाषा में रिलीज हुई थी। वहीं, अनन्या पांडे की फिल्म के हिंदी संस्करण ने सिनेमाघरों में 25 अगस्त की रात में दस्तक दी थी। इसके बावजूद 'लाइगर' ने तकरीबन 16 करोड़ रुपये की कमाई कर डाली। हालांकि, ओपनिंग डे की कमाई का 87.43 फीसदी फिल्म के तेलुगू संस्करण ने कमाए थे। ट्रेड एनालिस्ट का मानना है कि लाइगर की बंपर कमाई के पीछे विजय देवरकोंडा की पिछली फिल्में डियर कॉमरेड और अर्जुन रेड्डी की लोकप्रियता का हाथ था।

Liger Day 2 Box Office Collection Hindi Tamil Telugu Malayalam Kannada People Rejected Vijay Deverakonda Film
लाइगर रिव्यू - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

हिंदी संस्करण का ऐसा रहा हाल
हालांकि, दूसरे दिन के आंकड़ों को देख ऐसा लग रहा है जैसे मानो तेलुगू भाषी लोगों ने अपने पसंदीदा स्टार की फिल्म को देखने से ही इंकार कर दिया है। जी हां, न केवल कुल कलेक्शन में गिरावट आई है बल्कि तेलुगू संस्करण के कारोबार में भी कमी देखने को मिली है। वहीं हिंदी संस्करण की बात करें तो दूसरे दिन यानी 26 अगस्त को फिल्म की कमाई में इजाफा हुआ है। पहले दिन के मुकाबले फिल्म ने 34.03 फीसदी से ज्यादा का कारोबार किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Liger Day 2 Box Office Collection Hindi Tamil Telugu Malayalam Kannada People Rejected Vijay Deverakonda Film
लाइगर - फोटो : सोशल मीडिया
ऐसे समझिए पूरा गणित  
दिन कमाई
पहला दिन 16.00 करोड़ रुपये (तेलुगू: 13.99, हिंदी: 1.3, तमिल: 0.5, मलयालम: 0.2, कन्नड़: 0.01)
दूसरा दिन 7.4 करोड़ रुपये (तेलुगू: 2.92, हिंदी: 4.2, तमिल: 0.2, मलयालम:  0.08)
कुल कलेक्शन 23.40 करोड़ रुपये
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed