बॉलीवुड इंडस्ट्री की दबंग अभिनेत्री नेहा धूपिया आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। नेहा इंडस्ट्री में अपने अभिनय से ज्यादा बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। 27 अगस्त, 1980 को कोच्चि में जन्मी नेहा हर साल आज के दिन ही अपना जन्मदिन मनाती है और अब अभिनेत्री 42 वर्ष की हो गई हैं। इस खास मौके पर हम आपको नेहा के शानदार करियर के साथ-साथ निजी जिंदगी में उठाए गए कदम के बारे में बताते हैं, जिस वजह से सिनेमा ही नहीं बल्कि समाज में हंगामा मच गया था।
Neha Dhupia: एक्टिंग से ज्यादा बेबाक अंदाज के लिए मशहूर हैं नेहा धूपिया, अभिनेत्री के इस कदम ने मचाया था तहलका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीवी से की शुरुआत
नेहा धूपिया एक सिख परिवार से ताल्लुक रखती हैं और उनके पिता प्रदीप सिंह धूपिया इंडियन नेवी में रहे हैं लेकिन नेहा का शुरू से ही झुकाव अभिनय की तरफ था और इसी वजह से साल 2000 में उन्होंने इंडस्ट्री में कदम रख दिया। नेहा बेशक आज बॉलीवुड अभिनेत्री के रूप में जानी जाती हैं। लेकिन उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बतौर टीवी एक्ट्रेस की थीं। वह सबसे पहले साल 2000 में सीरियल 'राजधानी' में नजर आईं। इसके बाद वह कई टीवी सीरियल्स में नजर आईं।
काफी खास रहा साल 2002
सीरियल 'राजधानी' से नेहा धूपिया ने एक्टिंग में अपनी शुरुआत कर ली थी। लेकिन उन्हें असली पहचान दो साल बाद 2002 में मिली। यह साल अभिनेत्री के लिए काफी खास रहा। इसी साल नेहा ने फेमिना मिस इंडिया यूनिवर्स का खिताब अपने नाम किया था, जिसके बाद ही नेहा धूपिया के आगे फिल्मों की लाइन लग गई। अभिनेत्री ने साल 2003 में फिल्म 'कयामत द सिटी अंडर थ्रेट' से बॉलीवुड में डेब्यू किया। इसके बाद वह 'क्या कूल हैं हम', 'चुपके चुपके', 'हे बेबी', 'दस कहानियां' जैसी कई फिल्मों में नजर आईं। हालांकि, फिल्मों में नेहा का प्रदर्शन औसतन ही रहा। वह ब्लॉकबस्टर फिल्म देने में कामयाब नहीं रहीं।
शादी के छह महीने बाद बनीं मां
नेहा धूपिया की पर्नसल लाइफ काफी चर्चा में रही। नेहा और अंगद बेदी ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद साल 2018 में अचानक शादी कर ली। दोनों ने गुरुद्वारे में प्राइवेट सेरेमनी में शादी कर ली। शादी के 6 महीने बाद 18 नवंबर 2018 को उन्होंने बेटी को जन्म दिया जिसका नाम उन्होंने मेहर रखा। नेहा ने जब शादी के महज छह महीने बाद बच्चे को जन्म दिया था तब अभिनेत्री को सोशल मीडिया के जरिए ताने भी दिए गए। लेकिन नेहा ने हर चीज का खुलकर सामना किया। इसके बाद नेहा और अंगद अपने दूसरे बच्चे के माता-पिता बने।