फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lions Gold Awards 2021: बॉबी देओल, अनुराधा पौडवाल समेत इन कलाकारों को मिला अवॉर्ड, सोशल मीडिया पर मिल रही बधाई

Wed, 08 Sep 2021 02:21 PM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतिभा सारस्वत Updated Wed, 08 Sep 2021 02:21 PM IST
विज्ञापन
Lions Gold Awards 2021 Winners List: Shaheer Sheikh, Anupam Kher, Sidharth Malhotra, Bobby Deol, Elli AvrRam and Others Win awards
अनुराधा पौडवाल - फोटो : अमर उजाला मुंबई

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के सबसे प्रतिष्ठित अवॉर्ड शो में से एक 27वां लायंस गोल्ड अवार्ड्स 2021 का आयोजन 7 सितंबर, 2021 को मुंबई में किया गया। इस खूबसूरत शाम में बॉलीवुड और टीवी जगत के कई जाने माने स्टार्स ने शिरकत की। इस शो में मनोरंज, खेल, मीडिया,चिकित्सा और रियल एस्टेट जैसे अन्य क्षेत्रों  से जुड़े लोगों की अहम योगदान के लिए उन्हें सम्मानित किया गया है। इस शो के दौरान उन सेना और कोरोना वॉरियर के परिवारों को गोद लिया गया जिन्होंने अपनी जान देश के लिए दे बलिदान कर दी।


अवॉर्ड शो में कई बड़े सितारों ने शिरकत की थी। इन सितारों में गायिका अनुराधा पौडवाल, कुमार शानू, बॉबी देओल, एली अवराम, गुरमीत चौधरी, रजत वर्मा जैसे कई लोकप्रिय हस्तियां शामिल रहीं। इस अवॉर्ड शो के दौरान रजत, गुरमीत, देबिना सहित कई कलाकारों ने ये पुरस्कार अपने नाम किया है।

Lions Gold Awards 2021 Winners List: Shaheer Sheikh, Anupam Kher, Sidharth Malhotra, Bobby Deol, Elli AvrRam and Others Win awards
देबिना और गुरमीत - फोटो : अमर उजाला मुंबई

देबिना और गुरमीत
टीवी जगत मशहूर कलाकार देबिना और गुरमीत को भी अवॉर्ड मिला है। जहां गुरमीत को उनके समाजिक कार्यो के लिए अवॉर्ड मिला वही देबिना ने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अवार्ड जीता।

Lions Gold Awards 2021 Winners List: Shaheer Sheikh, Anupam Kher, Sidharth Malhotra, Bobby Deol, Elli AvrRam and Others Win awards
कुमार सानू - फोटो : अमर उजाला मुंबई

कुमार सानू
कुमार सानू हिंदी सिनेमा के एक जानेमाने गायक हैं। उन्हें संगीत में अहम योगदान के लिए लायंस गोल्ड अवार्ड्स 2021 से सम्मानित किया गया है।


विज्ञापन
विज्ञापन
Lions Gold Awards 2021 Winners List: Shaheer Sheikh, Anupam Kher, Sidharth Malhotra, Bobby Deol, Elli AvrRam and Others Win awards
एली अवराम - फोटो : अमर उजाला मुंबई
एली अवराम
पूर्व बिग बॉस प्रतियोगी और बॉलीवुड के कई गानों में शानदार परफॉर्मेंस करने वाली एली अवराम ने बेस्ट डांस परफॉर्मर का पुरस्कार जीता। उन्होंने इस अवॉर्ड के लिए एक लायंस गोल्ड अवार्ड्स और महाराष्ट्र सरकार को धन्यवाद किया है।
विज्ञापन
Lions Gold Awards 2021 Winners List: Shaheer Sheikh, Anupam Kher, Sidharth Malhotra, Bobby Deol, Elli AvrRam and Others Win awards
लायंस गोल्ड अवार्ड्स 2021 - फोटो : अमर उजाला मुंबई
इस अवॉर्ड शो के मुख्य अतिथि महाराष्ट्र के राज्यपाल माननीय भगत सिंह कोश्यारी थे। उनके साथ तमाम अलग अलग इंडस्ट्री के लोगों ने शिरकत की थी। फिल्मों की बात करें तो अनुपम खेर, सिद्धार्थ मल्होत्रा, बॉबी देओल, एली अवराम, अनुराधा पौडवाल, कुमार शानू, दिव्या कुमार खोसला, कृष्णा श्रॉफ, जोया हुसैन ने अपने नाम अवॉर्ड किए। वहीं टेलीविजन में गुरमीत चौधरी, दिलीप जोशी, देबिना बनर्जी, रजत वर्मा, परम सिंह, आभा परमार,अक्षिता मुद्गल और सेना में श्रीमती स्वगिना शिंदे, श्रीमती मानसी मिलिंद थुंबरे, श्रीमती रमीला बेन, श्रीमती निरमा देवी, श्रीमती सुनीता प्रकाश हडके को अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed