फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खुलेआम ब्रेस्टफीडिंग पर लोगों ने की थी गाय से तुलना, लीजा हेडन ने करारा जवाब देकर बोलती की बंद

Tue, 28 Aug 2018 03:33 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 28 Aug 2018 03:33 PM IST
विज्ञापन
Lisa Haydon speaks about breastfeeding
Lisa haydon
मशहूर मॉडल लीजा हेडन अक्सर यूजर्स के निशाने पर आ जाती हैं। कभी उन्हें उनके बालों को कलर करवाने पर ट्रोल किया जाता है तो कभी खुलेआम ब्रेस्टफीडिंग कराने की तस्वीर शेयर करने पर। हालांकि यह पहला मौका नहीं है जब किसी एक्ट्रेस को इस तरह से ट्रोल किया गया हो। हाल ही में लीजा ने इंटरव्यू के दौरान बताया कि खुलेआम बच्चे को स्तनपान कराने पर लोगों ने उन्हें किस तरह की सलाह दे डाली।
Lisa Haydon speaks about breastfeeding
Lisa haydon
लीजा हेडन ने हाल ही में एजेंसी आईएएनएस को इंटरव्यू दिया जिस दौरान उन्होंने दिल खोलकर इस मुद्दे पर बात की। लीजा हेडन ने बात करते हुए कहा - 'कई बार बहुत ही असहज सवालों और कमेंट्स का सामना करना पड़ता है। लेकिन मुझे लगता है कि अपने बच्चे को ब्रेस्टफीडिंग करना हर मां के लिए अच्छा होता है। कई बार स्तनपान को लेकर मुझे सवाल किए जाते हैं। उस वक्त मैं थोड़ा अनकंफर्ट महसूस करती हूं।' 
 

 

🌈

A post shared by Lisa Haydon (@lisahaydon) on


 
Lisa Haydon speaks about breastfeeding
lisa haydon
इसके साथ ही लीजा ने कहा - 'लोग मुझसे पूछते हैं क्या आप अपने बच्चे को स्तनपान कराती हैं। यहां तक कि लोग मुझसे कहते हैं कि मैं गाय नहीं हूं मुझे बच्चे को दूध नहीं पिलाना चाहिए। कोई कुछ भी कहे लेकिन मैं उनकी बातों से शर्मिंदा नहीं हूं। बहुत सी महिलाएं अपने बच्चे को ब्रेस्टफीडिंग नहीं कराती हैं लेकिन मैं ऐसा करती हूं क्योंकि मैं खुद को सौभाग्यशाली समझती हूं कि मैं अपने बच्चे को स्तनपान कराने में सक्षम हूं।' 
 

 

I've gotten loads of posts asking about life after having my son... esp to do with weight and fitness. Seeing as it's World Breastfeeding Week- time to give some credit where credit is due. Breastfeeding has played such a big part in getting back into shape after giving birth to my baby. Breastfeeding has been challenging+time consuming (literally hours spent everyday trying to stimulate milk supply) but it's such a beautiful way to bond and connect with your child plus all the nutritional benefits that your child gets from your milk. Look out for my blog post on mycityforkids.com on breastfeeding. Happy #worldbreastfeedingweek

A post shared by Lisa Haydon (@lisahaydon) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Lisa Haydon speaks about breastfeeding
Gilu Joseph
आपको बता दें, लीजा ने सोशल मीडिया पर बच्चे को ब्रेस्टफीडिंग कराते हुए तस्वीर पोस्ट की थी जिसके बाद उन्हें यूजर्स ने ट्रोल करना शुरू कर दिया था। हालांकि लीजा के अलावा साउथ इंडियन एक्ट्रेस गिलू जोसेफ ने भी ब्रेस्ट फीडिंग कराते हुए एक मैगजीन के लिए फोटोशूट करवाया था। इस शूट के जरिए गिलू ने मैसेज दिया था, 'महिलाएं किसी भी जगह ब्रेस्ट फीडिंग करवाने के लिए बिल्कुल फ्री हैं। हालांकि इस पर काफी विवाद भी हुआ लेकिन बाद में कई एक्ट्रेसेस ने गिलू जोसेफ का साथ दिया था।
विज्ञापन
Lisa Haydon speaks about breastfeeding
mara martin
इसके अलावा मॉडल मारा मार्टिन ने अपनी बच्ची को खुलेआम रैंप वॉक करते हुए ब्रेस्टफिडिंग कराया था। रैप वॉक पर ब्रेस्टफीडिंग कराते हुए वीडियो भी खूब वायरल हुआ था। इस मॉडल ने 'स्पोर्ट्स इलस्ट्रेटड' फैशन शो में हिस्सा लिया था जहां पर मारा मार्टिन ने बच्ची के साथ रैंप पर वॉक किया था। दिलचस्प बात यह है कि मॉ़डल का चुनाव 16 फाइनलिस्ट में भी हो गया था। 
 

 

GIRL POWER! 🙌🏼 #SISwimSearch Sweet 16 finalist Mara walks the runway while breastfeeding her five-month-old baby. @paraisofashionfair

A post shared by Sports Illustrated Swimsuit (@si_swimsuit) on

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed