No Pregnency Plans: मां बनने से इनकार कर चुकी हैं ये अभिनेत्रियां, किसी उम्र 40 तो कोई पार करने वाली हैं 50
सिनेमा जगत में ऐसी कईं अभिनेत्रियां है, जिन्होंने अपनी व्यक्तिगत पसंद से मां न बनने का फैसला किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिनेमा जगत में नाम बनाना कोई आसान काम नहीं है, लेकिन कुछ लोग किस्मत वाले होते हैं। इसमें काम करने वाले एक्टर्स को बहुत कुछ सैक्रिफाइस करना पड़ता है, जहां एक तरफ आजकल फैंस भारती सिंह और देबीना बेनर्जी को मां बनने की शुभकामनाएं दे रहे हैं। तो वहीं दूसरी ओर सिनेमा जगत में ऐसी कईं अभिनेत्रियां भी हैं, जिन्होंने अपनी व्यक्तिगत पसंद से मां न बनने का फैसला किया है। आइए जानते हैं इन अभिनेत्रियों के बारे में...
पारुल चौहान
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम अभिनेत्री पारुल चौहान ने कबूल किया कि वह बच्चे नहीं चाहती हैं। उनके साथ ही उनके पति भी यही चाहते हैं। अपने इस फैसले के बारे में बताते हुए, उन्होंने कहा, 'मैं बच्चे नहीं चाहती और मैं इस फैसले को लेकर बहुत सप्ष्ट हूं। मैं और मेरे पति इस बात को लेकर एक जैसे विचार रखते हैं। मुझे बच्चे पसंद हैं, लेकिन तभी जब वे किसी और के हों। मेरे ससुराल वाले भी इसमें बहुत सहयोग करते हैं। मैं जैसी हूं वैसी ही हूं।'
कविता कौशिक
'एफआईआर' की मुख्य कलाकार कविता कौशिक भी बच्चे पैदा नहीं करने को लेकर कई बार अपने विचार प्रकट कर चुकी हैं। कविता ने एक बार कहा था कि उन्होंने और उनके पति ने मिलकर फैसला किया था कि वह बच्चे नहीं पैदा करेंगे। वह बोलीं, "मैं बच्चे के साथ अन्याय नहीं करना चाहती। अगर मैं 40 की उम्र में मां बनी तो, जब हम बुढ़ापे को छू चुके होंगे और तब तक मेरा बच्चा 20 साल का होगा। मैं नहीं चाहती कि हमारा बच्चा 20 साल की उम्र में बूढ़े माता-पिता की देखभाल करे।'
आयशा जुल्का
अभिनेत्री आयशा जुल्का भी काफी स्पष्ट थीं कि उन्हें बच्चे नहीं चाहिए। उन्होंने एक बार कहा था, 'मेरे कोई बच्चे नहीं हैं क्योंकि मैं नहीं चाहती थी। मैं अपने काम और सोशल लाइफ पर बहुत समय खर्च करती हूं, जिसकी वजह से मैंने यह फैसला लिया था। मुझे खुशी है कि मेरा फैसला पूरे परिवार को अच्छा लगा।'
रुबीना दिलैक
'बिग बॉस 14' की विजेता रुबीना दिलैक ने भी एक बार इस बारे में खुलकर बात की थी कि वह अभी तक बच्चे नहीं चाहती हैं। उन्होंने कहा था, 'मुझे लगता है कि माता-पिता बनना एक बड़ी जिम्मेदारी है और जब तक आप एक-दूसरे को अच्छी तरह से समझ नहीं लेते हैं, तब तक आपको ऐसा नहीं करना चाहिए। एक बच्चे को इस दुनिया में लाना, आपके जीवन में एक बड़ी जिम्मेदारी है और इसे माता-पिता दोनों को अच्छी तरह से समझना चाहिए।' लेकिन शायद वह भविष्य में अपना फैसला बदल लें।
विद्या बालन
सिद्धार्थ रॉय कपूर से विद्या बालन की शादी को कई साल हो चुके हैं। अक्सर उनकी प्रेग्नेंसी की खबरें आती रहती हैं, लेकिन अभिनेत्री का कहना है कि उनके पास बच्चों के लिए समय नहीं है। 40 साल की होने पर उन्होंने कहा था, 'मेरे पास बच्चे के लिए समय नहीं है। मैं जो भी फिल्म करती हूं, वही मेरे लिए एक नया बच्चा होता है, तो मेरे 20 बच्चे हैं। अभी मैं अपना ज्यादा से ज्यादा ध्यान काम करने पर केंद्रित कर रही हूं।'