भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की सुपरस्टार श्रीदेवी हमारे बीच नहीं रहीं। उनकी याद में एक बार फिर सेलिब्रिटीज जुटने शुरू हो गए हैं। रविवार को चेन्नई के अलवरपेट स्थित श्रीदेवी के घर पर प्रेयरमीट आयोजित की गई है। यहां कपूर खानदान के साथ-साथ अयप्पन और मारवाह परिवार भी मौजूद है। बोनी कपूर के साथ अमर सिंह भी सभा में मौजूद हैं।
श्रीदेवी की याद में चेन्नई में सेलिब्रिटीज जुटने शुरू, सुहासिनी मणिरत्नम ने दी श्रद्धांजलि
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साउथ इंडियन फिल्मों के जाने माने अभिनेता अजीत अपनी पत्नी शालिनी के साथ श्रीदेवी की प्रेयरमीट में पहुंचे। बता दें कि अजीत और श्रीदेवी ने फिल्म 'इंग्लिश विंग्लिश' में साथ काम किया था।
Video footage of Thala & Shalini Visiting Sridevi mam Residence ... pic.twitter.com/vAJmuDdCQs
श्रीदेवी की मौत 24 फरवरी को दुबई के एक होटल में बाथ टब में डूबने से हुई थी। 28 फरवरी को राजकीय सम्मान के साथ मुंबई में उनका अंतिम संस्कार किया गया। पति बोनी कपूर ने उनकी अस्थियों को दो जगहों पर- रामेश्वरम और हरिद्वार में प्रवाहित किया।
#Live: @hasinimani at a prayer meet for late actress #Sridevi in #Chennai. pic.twitter.com/WKVg7ouzNK
— Silverscreen.in (@silverscreenin) March 11, 2018