ऑल्ट बालाजी के रियलिटी शो लॉकअप को 7 मई 2022 की रात अपना विजेता कैदी नंबर वन मिल चुका है। स्टैंड-अप कॉमिक मुनव्वर फारूकी ने लॉकअप के पहले सीजन के विनर की ट्रॉफी को अपने नाम किया। मुनव्वर को सबसे ज्यादा वोट मिले थे और इसके बाद कंगना के फैसले से उन्हें विनर घोषित किया गया। फाइनल में उनको सबसे ज्यादा कड़ी टक्कर पायल रोहतगी से मिली। पायल फर्स्ट रनरअप रहीं। अब जबकि मुनव्वर जीत चुके हैं और उन्हें कंगना की जेल से बेल मिल चुकी है, तो एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने इस बारे में भी बात की और कहा कि वह किसी ऐसे व्यक्ति से नहीं हारना चाहते थे जिसे वह विजेता के रूप में नहीं देखते।
Lock Upp Winner: लॉकअप जीतने के बाद पायल को लेकर बोले मुनव्वर फारूकी, "मैं ऐसे इंसान से नहीं हारना चाहता था जिसे.."
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शशि सिंह
Updated Sun, 08 May 2022 11:51 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन