Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Bollywood
›
LockUpp: Trailer of Kangana Ranaut reality show lockupp is released the will stream from 27 february on mx player and alt balaji
{"_id":"620d1dec4cba7b50fb680adf","slug":"lockupp-trailer-of-kangana-ranaut-reality-show-lockupp-is-released-the-will-stream-from-27-february-on-mx-player-and-alt-balaji","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"LockUpp: कंगना रणौत के रियलिटी शो का ट्रेलर हुआ रिलीज, 16 सेलिब्रिटीज के साथ खेला जाएगा अत्याचारी खेल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
LockUpp: कंगना रणौत के रियलिटी शो का ट्रेलर हुआ रिलीज, 16 सेलिब्रिटीज के साथ खेला जाएगा अत्याचारी खेल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Wed, 16 Feb 2022 09:24 PM IST
सार
अक्सर अपने बयानों और टिप्पणियों को लेकर चर्चा में रहने वाली बॉलीवुड की पंगा गर्ल्स कंगना रणौत इन दिनों फिर सुर्खियों में हैं। अपने बेबाक अंदाज से हर मुद्दे पर अपनी राय रखने वाली अभिनेत्री इन दिनों अपने एक शो को लेकर चर्चा में हैं।
विज्ञापन
1 of 5
रियलिटी शो 'लॉकअप'
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अक्सर अपने बयानों और टिप्पणियों को लेकर चर्चा में रहने वाली बॉलीवुड की पंगा गर्ल्स कंगना रणौत इन दिनों फिर सुर्खियों में हैं। अपने बेबाक अंदाज से हर मुद्दे पर अपनी राय रखने वाली अभिनेत्री इन दिनों अपने एक शो को लेकर चर्चा में हैं। दरअसल, फिल्मों के जरिए लोगों का दिल जीतने के बाद अब कंगना रणौत जल्द ही अपना डिजिटल डेब्यू करने वाली हैं। बड़े पर्दे पर अपने अभिनय का लोहा मनवा चुकी एक्ट्रेस जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर धमाका करने को तैयार हैं। कंगना जल्द ही ओटीटी पर आने वाले अपने रियलिटी शो लॉकअप में नजर आएंगी।
इसी क्रम में एक्ट्रेस ने अपने इस रियालिटी शो का ट्रेलर अपने फैंस के साथ शेयर किया है। एकता कपूर द्वारा बनाए जा रहे इस शो की घोषणा के बाद से ही दर्शक इसे लेकर काफी उत्सुक थे। ऐसे में अब इसका ट्रेलर दर्शकों की बेताबी और बढ़ा चुका है। इस रियलिटी शो में अभिनेत्री कंगना रणौत जेलर बन अपना धाकड़ रूप दिखाने वाली है।
2 of 5
रियलिटी शो 'लॉकअप'
- फोटो : इंस्टाग्राम
सामने आए इस ट्रेलर की शुरुआत में कंगना कहती हैं एक ऐसी जगह जहां रहना किसी सपने से कम नहीं, बुरे सपने से कम नहीं, वह है यह लॉकअप। यहां सेलेब्स की हाई क्लास जरूरतों का पूरा ध्यान बिल्कुल नहीं रखा जाएगा। लेकिन हम इन सेलिब्रिटीज की तकलीफ के बारे में जरूर सोचेंगे। इसलिए हथकड़ी के साथ इन्हें मिलेगा ऐसे कंटेस्टेंट्स का साथ जिनका यह खून पी जाएंगे।
इस शो से आउट ना होने के लिए इन सिलेब्रिटीज को अपने राज भी बताने होंगे, वह भी सबके सामने। वीडियो में कंगना आगे कहती हैं, देश के सबसे विवादित सेलिब्रिटीज पर जेल में 24 घंटे नजर रखने के लिए आ रहा है लॉकअप 27 फरवरी से। इस जेल में सेलिब्रिटीज वही करेंगे जो मैं कहूंगी। शो के ट्रेलर को देख कहा जा सकता है कि इस शो में शामिल होने वाले सभी कंटेस्टेंट्स के लिए यह काफी मुश्किल भरा होने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
kangana Ranaut
- फोटो : सोशल मीडिया
इस शो में 16 सेलिब्रिटीज हिस्सा लेने वाले हैं। रियलिटी शो लॉकअप 27 फरवरी से एमएक्स प्लेयर और ऑल्ट बालाजी पर स्ट्रीम किया जाएगा। दर्शक इसे इन ओटीटी प्लेटफॉर्म पर बिल्कुल फ्री देख सकेंगे। इस नए रिएलिटी शो की बात करें तो इस शो को 72 दिनों के लिए तैयार किया गया है, जिसमें कुल 16 विवादित कंटेस्टेंट्स को एक लॉकअप में बंद किया जाएगा।
विज्ञापन
5 of 5
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस शो में श्वेता तिवारी, शहनाज गिल, कुशाल टंडन, चेतन भगत जैसे कलाकार नजर आ सकते हैं। इसके अलावा शो में कंगना की फीस की बात करें तो एक्ट्रेस को हर एपिसोड के लिए एक करोड़ रुपए दिए जाएंगे। ऐसे अभिनेत्री को इस पूरे शो के लिए कुल 25 करोड़ की फीस दी जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।