{"_id":"5cb42feabdec222dcc578820","slug":"lok-sabha-election-2019-jaya-prada-and-azam-khan-controversies","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कभी जया प्रदा के लिए वोट मांगा करते थे आजम खान, रिश्ते में आई दरार और खो दिया 'सम्मान'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कभी जया प्रदा के लिए वोट मांगा करते थे आजम खान, रिश्ते में आई दरार और खो दिया 'सम्मान'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Mon, 15 Apr 2019 01:21 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
जया प्रदा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
रामपुर सीट जया प्रदा के लिए नई नहीं है, वो साल 2004 से लेकर 2014 तक रामपुर की सांसद रही हैं। इस दौरान सीट पर उनकी दावेदारी बतौर सपा उम्मीदवार रही थी लेकिन इस बार उनकी दावेदारी सपा के उम्मीदवार आजम खान के खिलाफ है। दोनों के बीच जमकर नोकझोक चल रही है लेकिन एक वक्त ऐसा भी था जब आजम खान जया प्रदा के लिए वोट मांगा करते थे।
2 of 5
जयाप्रदा
जया प्रदा के राजनीतिक सफर की बात हो और ये दो नाम सामने न आए ये कैसे हो सकता है। वो दो नाम हैं- आजम खान और अमर सिंह। कभी बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री रहीं जया को लेकर सपा प्रत्याशी आजम खान ने अश्लील टिप्पणी की है। मामला बढ़ चुका है। जया प्रदा और आजम खान मामले में अब पूर्व सपा महासचिव अमर सिंह की एंट्री हो चुकी है। अमर सिंह ने आजम खान को राक्षस कहा है।
3 of 5
Jaya Prada
लेकिन आजम खान और जया प्रदा के बीच आज जो खटास है उसके पीछे की अपनी वजह है। एक समय था जब दोनों के बीच न सिर्फ मधुर संबंध थे बल्कि राजनीति में दोनों एक दूसरे के साथ खड़े नजर आते थे। दोनों के बीच पहली बार केमेस्ट्री साल 2004 में देखने को मिली। जब जया प्रदा सपा में शामिल हुई थीं और रामपुर से उन्होंने सपा के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Jaya Prada
- फोटो : social media
इस चुनाव में उनके आज के प्रतिद्वंदी और सपा के दिग्गज नेता आजम खान ने साथ दिया था। उस चुनाव में आजम खान ने जया प्रदा के लिए वोट करने को अपना सम्मान बताया था। हालांकि साल 2009 के लोकसभा चुनाव आने तक स्थितियां काफी बदल चुकी थी। आजम खान और जयाप्रदा के रिश्तों में दरार आ चुकी थी।
विज्ञापन
5 of 5
जया प्रदा-आजम खान
- फोटो : Amar Ujala
मई, 2009 में जयाप्रदा ने सपा नेता और विधायक आजम खान पर उनकी मॉर्फ्ड तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल करने का आरोप लगाया था। अब तक जया प्रदा सपा के टिकट पर रामपुर सीट पर चुनाव लड़ा करती थी लेकिन अब वो बीजेपी से चुनाव लड़ेंगी और उनके सामने होंगे कभी उनके लिए वोट मांगने वाले आजम खान। दोनों एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप कर रहे हैं लेकिन जया प्रदा के लिए ये लड़ाई प्रतिष्ठा की लड़ाई साबित होती दिख रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।