क्या रणवीर-दीपिका पर भी चढ़ा भगवा रंग, जानिए वायरल हो रही इस तस्वीर का असली सच
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रणवीर और दीपिका की एक फोटो फेसबुक पर खूब वायरल हो रही है। फोटो में उन्होंने भगवे रंग का कपड़ा ओढ़ रखा है। कपड़े पर लिखा है 'vote for BJP'। इस फोटो को फेसबुक पर 'एक बिहारी 100 पे भारी' नाम के एक पेज ने शेयर किया। इस तस्वीर के जरिए लोगों से भाजपा को वोट देने की अपील की जा रही है।
ये है वो असली तस्वीर जिसे फोटोशॉप्ड किया गया है।

दरअसल वायरल हो रही दीपिका-रणवीर की ये फोटो नकली है। यानी कि तस्वीर तो असली है लेकिन फोटोशॉप्ड की गई है। ये तस्वीर तब की है जब रणवीर और दीपिका ने अपनी शादी के बाद मुंबई में सिद्धिविनायक मंदिर में गणपति बाप्पा के दर्शन किए थे। लेकिन अब फोटोशॉप करके इस तस्वीर का इस्तेमाल चुनावी प्रचार के लिए किया जा रहा है। हालांकि इस एडिटेड फोटो को बीजेपी के आधिकारिक सोशल मीडिया पर शेयर नहीं किया गया है।