{"_id":"5cc8d18ebdec22076a498cc0","slug":"lok-sabha-elections-2019-election-commission-banned-nt-rama-rao-biopic-after-pm-narendra-modi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी की बायोपिक के बाद अब एक और फिल्म को भी चुनाव आयोग ने लटकाया, रिलीज पर लगाई रोक","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पीएम मोदी की बायोपिक के बाद अब एक और फिल्म को भी चुनाव आयोग ने लटकाया, रिलीज पर लगाई रोक
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Wed, 01 May 2019 04:21 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
चुनाव आयोग (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद चुनाव आयोग ने आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एनटी रामाराव पर बनी बायोपिक पर भी रोक लगा दी है। इस फिल्म का नाम 'लक्ष्मी की एनटीआर' है जो जल्द सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन चुनाव आयोग ने आचार संहिता का हवाला देते हुए फिलहाल रिलीज पर रोक लगा दी है।
2 of 5
एनटीआर
- फोटो : file photo
मंगलवार को चुनाव आयोग ने 'लक्ष्मी की एनटीआर' के लिए अपना पूराना बयान जारी करते हुए कहा है कि अगले आदेश तक फिल्म को रिलीज न किया जाए। गौरतलब है कि यही बयान चुनाव आयोग ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बायोपिक को लेकर दिया था। खबरों की मानें तो मुख्यमंत्री और पूर्व एक्टर एनटी रामाराव की जिंदगी पर बनी फिल्म आज यानी 1 मई रिलीज होने वाली थी।
3 of 5
एनटीआर
- फोटो : file photo
गौरतलब है कि इससे पहले फिल्ममेकर रामगोपाल वर्मा राज्य के चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिख चुके हैं, लेकिन चुनाव आयोग ने फिलहाल ऐसी फिल्मों पर रोक लगा रखी है जो आचार संहिता का उल्लघंन करती हैं। बता दें कि बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय पिछले कई दिनों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बायोपिक 'पीएम नरेंद्र मोदी' की वजह से काफी चर्चा में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Vivek Oberoi
- फोटो : file photo
इस फिल्म में वह पीएम मोदी का किरदार कर रहे हैं। बीते दिनों में फिल्म की रिलीज को लेकर काफी विवाद हुआ इसके बाद आचार संहिता का हवाला देते हुए चुनाव आयोग ने इस फिल्म की रिलीज पर रोक लगा दी है। गौरतलब है कि कड़े संघर्ष के बीच देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बनी बायोपिक 'पीएम नरेंद्र मोदी' को 11 अप्रैल को रिलीज होना वाली थी लेकिन बाद में इसको भी टाल दिया गया।
विज्ञापन
5 of 5
Vivek Oberoi
- फोटो : social media
आपको बता दें कि हाल ही में देशभर मेें हो रहे आम चुनाव के देखते हुए चुनाव आयोग ने पीएम मोदी की बायोपिक पर रोक लगा दी है। आयोग ने इस फिल्म पर रोक लगाने के पीछे आचार संहिता का हवाला दिया है। खबर की मानें तो कि पीएम मोदी की बायोपिक देश ही नहीं विदेशों में भी रिलीज होगी। फिल्म के मेकर्स की इसे भारत के अलावा 38 देशों में रिलीज करने की योजना बनाई है जिसपर फिलहाल चुनाव आयोग ने पानी फेर दिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।