फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सनी देओल के बाद एक और धाकड़ अभिनेता के राजनीति में आने पर दिया ये दिलचस्प जवाब

Sun, 12 May 2019 11:51 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sun, 12 May 2019 11:51 AM IST
विज्ञापन
lok Sabha Elections 2019 Sunil Shetty reaction on join politics
बॉलीवुड - फोटो : सोशल मीडिया
देशभर के चुनाव प्रचार में जहां दिग्गज राजनेताओं का रंग देखने को मिला है वहीं चुनाव में बॉलीवुड सितारे भी पीछे नहीं हैं। इस लोकसभा चुनाव में कई बॉलीवुड सितारे राजनीति में कदम रखने की वजह से काफी चर्चा में हैं। बीते महीने एक्टर सनी देओल ने भाजपा पार्टी जॉइन करके सभी को हैरान कर दिया था। वह भाजपा के टिकट से पंजाब के गुरदासपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।
lok Sabha Elections 2019 Sunil Shetty reaction on join politics
sunil shetty - फोटो : file photo
वहीं हाल ही में एक इवेंट में ये सुनने को मिला था कि बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी भी राजनीति में कदम रख सकते हैं। हालांकि कुछ समय बाद ही सुनील शेट्टी ने ऐसी बातों को सिरे से खारिज कर दिया था। वहीं अब जब उनसे खुद मीडिया ने राजनीति में आने पर सवाल किया तो उन्हें बड़ा ही मजेदार जवाब दिया है। 
lok Sabha Elections 2019 Sunil Shetty reaction on join politics
सुनील शेट्टी - फोटो : file photo
मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो हाल ही में सुनील शेट्टी से राजनीति में आने पर सवाल किया तो उन्होंने जवाब में कहा, ' अगर मुझे पॉलिटिक्स में शामिल होना होता तो मैं तभी हो गया होता जब मेरी उम्र कम थी। उन्होंने कहा कि 'मैं कभी राजनेता नहीं बनना चाहता, क्योंकि मैं नकली दांत पहनकर बात करने में असमर्थ हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
lok Sabha Elections 2019 Sunil Shetty reaction on join politics
sunil shetty - फोटो : file photo
इतना ही नहीं सुनील शेट्टी आगे कहते हैं कि 'यदि मैं एक राजनेता बन जाता और विपक्ष के लोग मेरी आलोचना करते तो मुझे अच्छा नहीं लगता इसलिए इन सारी चीजों से मैं दूर ही रहता हूं। मुझे स्वस्थ और फिट रहना पसंद है। मैं स्वस्थ रहने की राजनीति को मैनेज करना पसंद करता हूं।' सुनील शेट्टी का मानना है कि राजनीति में नौजवान और गतिशील लोगों को शामिल होना चाहिए।
विज्ञापन
lok Sabha Elections 2019 Sunil Shetty reaction on join politics
sunil shetty - फोटो : PTI
आपको बता दें कि सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी के बाद बेटे अहान शेट्टी भी जल्द ही अपना एक्टिंग डेब्यू करने वाले हैं। खबरों की मानें तो अहान शेट्टी साउथ की सुपरहिट फिल्म आरएक्स 100 के हिंदी रीमेक से अपने फिल्मी सफर की शुरुआत करेंगे। इस फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस तारा सुतारिया आ सकती हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed