फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शाहरुख-सलमान नहीं इस खान की फैन हैं करीना, बोलीं- ये सभी से बेहतर है

Sun, 12 May 2019 11:48 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Sun, 12 May 2019 11:48 AM IST
विज्ञापन
kareena kapoor khan is excited to work with irrfan khan angrezi medium
kareena kapoor khan - फोटो : instagram

बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस करीना कपूर खान लगभग हर बड़े एक्टर के साथ काम कर चुकी हैं। तीनों खान के साथ भी वह फिल्मों में नजर आ चुकीं हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक करीना ने इरफान की फिल्म अपकमिंग फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' जॉइन  कर ली है। और इस फिल्म में वो एक पुलिस वाले के किरदार में दिखेंगी।

kareena kapoor khan is excited to work with irrfan khan angrezi medium
Kareena Kapoor, Irrfan Khan - फोटो : social media

करीना कपूर ने हाल में दिए एक इंटरव्यू में कहा कि इरफान खान सभी खानों से बेहतर हैं। और इस फिल्म का हिस्सा बनकर वह गर्व महसूस कर रही हैं। करीना ने कहा, 'इस फिल्म को लेकर मैं काफी उत्साहित हूं. मैंने लगभग सभी खानों के साथ काम किया है जिसमें शाहरुख खान, आमिर खान, सलमान खान और सैफ अली खान शामिल हैं। लेकिन मेरे लिए इरफान खान के साथ काम करना सम्मान और गौरव की बात है।

kareena kapoor khan is excited to work with irrfan khan angrezi medium
Irrfan Khan and Kareena - फोटो : file photo

करीना ने आगे कहा, 'मैं कह सकती हूं कि वो सभी खानों में बेहतरीन हैं। वो मेरे लिए वे सबसे बड़े खान है।' अपने किरदार को लेकर करीना ने कहा कि, 'मैं जानती हूं कि फिल्म में मेरा किरदार छोटा है लेकिन मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। मैं इरफान खान के साथ काम करने के लिए बहुत एक्साइटेड हूं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
kareena kapoor khan is excited to work with irrfan khan angrezi medium
Kareena Kapoor Khan and Irrfan - फोटो : file photo

बीते दिनों एक इंटरव्यू में करीना ने कहा था कि, 'मुझे लगता है कि ये मेरे लिए एक यादगार अनुभव होने जा रहा है। हमारे बीच कोई रोमांटिक केमिस्ट्री नहीं है। ये एक छोटा लेकिन बेहद दिलचस्प किरदार होने जा रहा है लेकिन मुझे लगता है कि इस फिल्म के साथ ही मुझे अपने कंफर्ट जोन से भी बाहर निकलने का मौका मिलेगा और मुझे एक अलग तरह की स्पेस में अपने आपको एक्सप्लोर करने का मौका मिलेगा।'

विज्ञापन
kareena kapoor khan is excited to work with irrfan khan angrezi medium
Pankaj Tripathi, Radhika Madan - फोटो : social media

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक करीना कपूर खान 15 मई से फिल्म की टीम को जॉइन करेंगी। फिल्म में इरफान और करीना के अलावा राधिका मदान और पंकज त्रिपाठी भी मुख्य भूमिका में हैं। वो इरफान खान के बेटी किरदार निभाएंगी।  बता दें कि 'अंग्रेजी मीडियम' साल 2017 में रिलीज हुई फिल्म हिंदी मीडियम का सीक्वल है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed