सब्सक्राइब करें

पायल रोहतगी ने उठाए कांग्रेस पार्टी पर सवाल, तो स्वरा भास्कर बोलीं- 'दीदी पहले पानी पी लो'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Fri, 10 May 2019 01:07 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019 Swara Bhaskar Hits Back To payal rohatgi Who Tweeted Against congress
स्वरा और पायल

बिग बॉस एक्स कंटेस्टेंट और एक्ट्रेस पायल रोहतगी का विवादों में रहना कोई नई बात नहीं है। वह अक्सर अपने ट्वीट्स को लेकर खबरों में रहती हैं। कभी गौहर खान से कहासुनी कभी उर्मिला मातोंडकर के धर्म पर सवाल तो कभी सोनी राजदान को देश छोड़ने के लिए कहना। अब पायल रोहतगी के निशाने पर आई हैं स्वरा भास्कर।

Trending Videos
Lok Sabha Elections 2019 Swara Bhaskar Hits Back To payal rohatgi Who Tweeted Against congress
पायल रोहतगी
स्वरा भास्कर को आंटी कहकर ट्रोल करने वाली पायल रोहतगी ने जब कांग्रेस पार्टी की विचारधारा पर सवाल उठाए तो स्वरा ने बड़े अनोखे तरीके से जवाब दिया। आइए पहले ये जान लेते हैं पायल ने आखिर कहा क्या?
विज्ञापन
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019 Swara Bhaskar Hits Back To payal rohatgi Who Tweeted Against congress
पायल रोहतगी

पायल ने एक वीडियो अपने ट्विटर अकाउंट पर डाला है जिसमें वे शाह बानो मसले को लेकर स्वरा भास्कर और कांग्रेस पार्टी को ट्रोल कर रही हैं। पायल ने कहा है- स्वरा आंटी खुद को फेमिनिज्म की समर्थक कहती है और कांग्रेस, आप और सीपीआई उम्मीदवार कन्हैया कुमार को सपोर्ट कर रही हैं। कमाल का समर्थन है।
 



 

Lok Sabha Elections 2019 Swara Bhaskar Hits Back To payal rohatgi Who Tweeted Against congress
swara bhaskar
पायल का ये वीडियो देखकर स्वरा भास्कर ने लिखा- 'दीदी, पानी पी लो...' बता दें स्वरा को मोदी सरकार की आलोचना के लिए काफी ट्रोल किया जाता है। इस लोकसभा चुनाव में स्वरा बेगुसराय लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे कन्हैया कुमार के लिए प्रचार कर रही हैं।
 

 
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019 Swara Bhaskar Hits Back To payal rohatgi Who Tweeted Against congress
swara bhaskar

बता दें स्वरा और पायल के बीच पहले भी तनातनी देखने को मिल चुकी है। पायल रोहतगी (Payal Rohatgi) के इससे पहले भी कई वीडियो वायरल हो चुके हैं, जिसमें उनके आक्रामक तेवर देखने को मिले थे। वहीं बात करें स्वरा भास्कर की तो हाल ही में वह आम आदमी पार्टी के लिए भी प्रचार करती नजर आई थीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed