फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'लव आज कल' के प्रमोशन के दौरान सारा- कार्तिक की दिखी क्यूट केमिस्ट्री, तस्वीरें हो रहीं वायरल

Wed, 29 Jan 2020 03:33 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Wed, 29 Jan 2020 03:33 PM IST
विज्ञापन
Love Aaj Kal Actors Sara Ali Khan Kartik Aaryan Cute Chemistry Seen on the Sets of Indian Idol 11
सारा, कार्तिक - फोटो : Social Media

बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन और सारा अली खान के पैचअप से लेकर ब्रेकअप की खबरों तक पर दोनों सितारों ने आज तक कुछ नहीं कहा। इस मामले में दोनों हमेशा चुप ही रहे। दोनों की केमिस्ट्री लोगों को काफी पसंद आती है। दोनों अक्सर अपनी केमिस्ट्री मीडिया के सामने दिखाते भी रहते हैं। इन दिनों दोनों अपनी आगामी फिल्म 'लव आज कल' के प्रमोशन में जुटे हुए हैं। इस दौरान भी दोनों की केमिस्ट्री देखने को मिल रही है।

Love Aaj Kal Actors Sara Ali Khan Kartik Aaryan Cute Chemistry Seen on the Sets of Indian Idol 11
सारा, कार्तिक - फोटो : Social Media

हाल ही में सारा अली खान और कार्तिक आर्यन फिल्म के प्रमोशन के दौरान एक दूसरे के साथ नजर आए। दोनों ने मीडिया के सामने डीडीएलजे स्टाइल में पोज भी दिए। दोनों की केमिस्ट्री और इन तस्वीरों को देखकर लगता है कि दोनों का कभी ब्रेकअप हुआ ही नहीं है। दोनों की कहानी शुरू हुई थी 'कॉपी विद करण' से। यहां सारा ने कार्तिक को डेट करने की बात कही थी। बस यहीं से फैन्स ने सारा और कार्तिक को सार्तिक बना दिया था।

Love Aaj Kal Actors Sara Ali Khan Kartik Aaryan Cute Chemistry Seen on the Sets of Indian Idol 11
सारा, कार्तिक - फोटो : Social Media

सारा और कार्तिक इंडियन आइडल के सेट पर अपनी फिल्म 'लव आज कल' का प्रमोशन करने पहुंचे। ये तस्वीरें भी तभी की हैं। इन तस्वीरों में सारा अली खान सफेद रंग का गरारा पहनी हुई हैं। संफेद रंग के फ्लोरल प्रिंट गरारे में सारा बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। तस्वीरों में सारा कार्तिक की गोद में भी नजर आ रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Love Aaj Kal Actors Sara Ali Khan Kartik Aaryan Cute Chemistry Seen on the Sets of Indian Idol 11
सारा, कार्तिक - फोटो : Social Media

सारा और कार्तिक की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। दोनों की ये तस्वीरें फैन्स को भी काफी पसंद आ रही हैं। दोनों की केमिस्ट्री के तो वैसे भी लोग दीवाने हैं। अब इनकी फिल्म में इनकी केमिस्ट्री देखने का इंतजार फैन्स को बड़ी ही बेसब्री से है। फिल्म के ट्रेलर और गाने में दोनों की केमिस्ट्री देखी गई। जो कि फैन्स को काफी पसंद आ रही है।

विज्ञापन
Love Aaj Kal Actors Sara Ali Khan Kartik Aaryan Cute Chemistry Seen on the Sets of Indian Idol 11
Love Aaj Kal 2 first look - फोटो : Instagram

गौरतलब है कि सारा और कार्तिक की फिल्म 'लव आज कल' सिनेमाघरों में 14 फरवरी को रिलीज हो रही है। फिल्म में पहली बार दोनों की जोड़ी देखी जा रही है। हालांकि दोनों की जोड़ी काफी समय पहले से ही फैन्स को पसंद है। इस फिल्म में सारा अली का जोई के किरदार में नजर आ रही हैं। तो वहीं कार्तिक वीर और रघु नाम के दो किरदारों में नजर आ रहे हैं। फिल्म में 90 के दशक की लव स्टोरी और 2020 की लव स्टोरी दिखाई गई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed