{"_id":"5e4906e28ebc3ee6033e5333","slug":"love-aaj-kal-film-sara-ali-khan-kartik-aaryan-day-2-box-office-collection","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'लव आज कल' ने दो दिन में कमाए इतने करोड़, 'मलंग' और 'तानाजी' भी रेस में कायम","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'लव आज कल' ने दो दिन में कमाए इतने करोड़, 'मलंग' और 'तानाजी' भी रेस में कायम
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: shrilata biswas
Updated Sun, 16 Feb 2020 02:43 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
Love Aaj Kal
- फोटो : amar ujala mumbai
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
वेलेंटाइन डे की खुमारी में पहले दिन 12.40 करोड़ रुपये कमाने वाली निर्देशक इम्तियाज अली की फिल्म लव आज कल ने शनिवार को भी 8.01 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की। फिल्म ने इस तरह अब तक 20.41 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। फिल्म को पहले दिन वेलेंटाइन डे का जबरदस्त फायदा मिला।
2 of 4
Love Aaj Kal
- फोटो : Instagram
कुल 57 करोड़ रुपये (लागत व प्रचार मिलाकर) खर्च करके रिलीज हुई फिल्म लव आज कल के सैटेलाइट, डिजिटल और म्यूजिक राइट्स 55 करोड़ रुपये में बिके हैं। ऐसे में फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर होने वाली कमाई फिल्म के निर्माताओं और वितरकों का शुद्ध मुनाफा मानी जा रही है।
3 of 4
कार्तिक आर्यन और सारा अली खान
- फोटो : अमर उजाला
उम्मीद की जा रही है कि फिल्म सोमवार तक 30 करोड़ रुपये का आंकड़ा छू लेगी। एक हफ्ते पहले रिलीज हुई फिल्म मलंग ने लव आज कल के तूफान के बीच भी अपनी पकड़ बॉक्स ऑफिस पर बनाए रखी है। फिल्म ने दूसरे शुक्रवार को 2.25 करोड़ रुपये कमाए और शनिवार को इसकी कमाई बढ़कर 2.52 करोड़ रुपये हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
Tanhaji The Unsung Warrior
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
उधर अजय देवगन की फिल्म तानाजी अब भी बॉक्स ऑफिस पर डटी हुई है। रिलीज के 37वें दिन फिल्म ने करीब एक करोड़ रुपये की कमाई करते हुए अपना कलेक्शन 271 करोड़ रुपये के ऊपर पहुंचा दिया है। इस हफ्ते फिल्म की कमाई 275 करोड़ रुपये का आंकडा छू सकती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।