फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गीतकार मनोज मुंतशिर ने अपने गाने को अवॉर्ड ना मिलने पर जताई नाराजगी, अवॉर्ड शोज को कहा अलविदा

Sun, 16 Feb 2020 02:26 PM IST
भावना शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई डेस्क
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई डेस्क Published by: भावना शर्मा Updated Sun, 16 Feb 2020 02:26 PM IST
विज्ञापन
lyricist manoj muntashir boycott the award show for not winnig filmfare award
Kesari - फोटो : file photo
गुवाहाटी में संपन्न हुए 65वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स के साथ एक विवाद भी जुड़ गया है। गीतकार मनोज मुंतशिर ने फिल्म 'केसरी' के उनके लिखे गाने 'तेरी मिट्टी' को अवॉर्ड ना मिलने पर सोशल मीडिया पर नाराजगी दर्ज कराई है। यह गाना सर्वश्रेष्ठ लिरिक्स के लिए चयनित हुआ था। हालांकि इस श्रेणी का पुरस्कार 'गली बॉय' के गाने 'अपना टाइम आएगा' के खाते में चला गया। इस गाने के लिए अंकुर तिवारी और डिवाइन को अवॉर्ड मिला है। 
lyricist manoj muntashir boycott the award show for not winnig filmfare award
manoj - फोटो : amar ujala

मनोज ने अलविदा अवॉर्ड्स के संदेश के साथ ट्वीट करते हुए लिखा, 'प्रिय पुरस्कार... अगर मैं अपनी पूरी जिंदगी कोशिश करूं फिर भी मैं 'तू कहती थी तेरा चांद हूं मैं और चांद हमेशा रहता है' से अच्छी पंक्ति नहीं लिख पाऊंगा। आप उन शब्दों का सम्मान करने से चूक गए जिसने लाखों भारतीयों की आंखों में देश के लिए आंसू ला दिए थे। यह मेरी कला का अनादर होगा अगर मैं अब भी तुम्हारे बारे में सोचता रहूं। यह मेरी तरफ से फाइनल गुड बाय। मैं आधिकारिक तौर पर घोषणा करता हूं कि अपनी आखिरी सांस तक किसी भी अवॉर्ड शो का हिस्सा नहीं बनूंगा। अलविदा।' गौरतलब है कि शनिवार को संपन्न हुए फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में फिल्म 'गली बॉय' ने 10 पुरस्कार हासिल किए हैं। 

lyricist manoj muntashir boycott the award show for not winnig filmfare award
manoj - फोटो : amar ujala

गौरतलब है कि अमेठी, उत्तर प्रदेश में जन्में मनोज मुंतशिर को फिल्म 'एक विलेन' के 'गलियां', फिल्म 'बादशाहों' के 'मेरे रश्के कमर' और फिल्म 'रुस्तम' के 'तेरे संग यारा' जैसे गानों के लिए जाना जाता है। इसके अलावा उन्होंने टीवी शोज की स्क्रिप्ट भी लिखी है। 

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed