{"_id":"5e49009e8ebc3ee5b5719f9c","slug":"tanhaji-day-37-box-office-collection-ajay-devgn-saif-ali-khan-starrer-film","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कमाई के मामले में सबसे आगे निकले अजय देवगन, 37वें दिन भी 'तानाजी' का कलेक्शन धुंआधार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कमाई के मामले में सबसे आगे निकले अजय देवगन, 37वें दिन भी 'तानाजी' का कलेक्शन धुंआधार
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Sun, 16 Feb 2020 02:18 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Tanhaji The Unsung Warrior
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अजय देवगन (Ajay Devgn) की फिल्म 'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' ने अब भी सिनेमाघरों में अपनी पकड़ बनाई हुई है। तानाजी ने पहले ही इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म तमगा हासिल कर लिया है। फिल्म रिलीज के छठवें हफ्ते में चल रही है और अब तक 271 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है।
2 of 5
Tanhaji
- फोटो : Twitter
रिलीज के 37वें दिन फिल्म ने करीब एक करोड़ रुपये की कमाई करते हुए अपना कलेक्शन 271 करोड़ रुपये के ऊपर पहुंचा दिया है। इस हफ्ते फिल्म की कमाई 275 करोड़ रुपये का आंकडा छू सकती है। अगर फिल्म की कमाई इसी तरह जारी रही तो छठवें हफ्ते के आखिरी दिन यानी रविवार को फिल्म अच्छी खासी कमाई कर सकती है। इस समय तानाजी के मुकाबले में तीन बड़ी फिल्में थियेटर में लगी हुई है।
3 of 5
Tanhaji
- फोटो : amar ujala, mumbai
फिल्म को मिली-जुली प्रतिक्रिया मिलने के बावजूद यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। पांचवें हफ्ते के पहले शुक्रवार को फिल्म ने 1.15 करोड़, शनिवार को 2.76 करोड़, रविवार को 3.45 करोड़, सोमवार को 88 लाख का कलेक्शन किया था। पांचवें हफ्ते के अंत तक फिल्म ने 270 करोड़ की कमाई कर ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Tanhaji The Unsung Warrior
- फोटो : social media
हालांकि तानाजी कमाई के हिसाब से पहले ही हिट का दर्जा पा चुकी है। 'तानाजी' ने रिलीज के पहले हफ्ते में धुआंधार कलेक्शन करते हुए 118.91 करोड़ जुटा लिए थे। फिल्म ने दूसरे हफ्ते भी पकड़ बनाकर रखी और 78.54 करोड़ का बिजनेस किया था। फिल्म का कुल बजट 125 करोड़ है। इसका निर्देशन ओम राउत ने किया है। वहीं अजय देवगन और भूषण कुमार ने मिलकर फिल्म को प्रोड्यूस किया है।
विज्ञापन
5 of 5
Tanhaji
- फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
तानाजी द अनसंग वॉरियर एक पीरियड ड्रामा है। इसमें अजय देवगन, काजोल और सैफ अली खान लीड रोल में हैं। फिल्म में अजय देवगन तानाजी बने हैं। काजोल ने तानाजी की पत्नी सावित्री बाई का किरदार निभाया है। बॉलीवुड की तमाम फिल्मों के लिए 'तानाजी' एक जबरदस्त मुकाबला साबित हुई है। इसके साथ ही यह विश्व स्तर पर सबसे ज्यादा कमाई करते हुए बॉलीवुड की चौथी बड़ी फिल्म बन चुकी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।