{"_id":"5b1788af4f1c1bc96b8b495a","slug":"lovebird-ranbir-kapoor-and-alia-bhatt-spotted-late-night-outside-mehboob-studios","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"काम खत्म कर क्वालिटी टाइम बिता रहे रणबीर-आलिया, तस्वीरों में दिखा 'प्यार' का सबूत","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
काम खत्म कर क्वालिटी टाइम बिता रहे रणबीर-आलिया, तस्वीरों में दिखा 'प्यार' का सबूत
Wed, 06 Jun 2018 03:44 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 06 Jun 2018 03:44 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Ranbir Alia
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सोनम कपूर और आनंद आहूजा के रिसेप्शन के बाद आलिया और रणबीर के अफेयर की खबरों ने ऐसा जोर पकड़ा जो थमने का नाम नहीं ले रहा। कभी दोनों के बेबाक बयान तो कभी आलिया का रणबीर का नाम सुनते ही शर्माना, सभी ने इनके रिलेशनशिप की खबरों को धीरे-धीरे सच साबित करना शुरू कर दिया है । हाल ही में यह दोनों लवबर्ड एक बार फिर से स्पॉट हुए।
2 of 5
Ranbir Kapoor
आलिया और रणबीर की कार में एक साथ निकलते हुए की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। यह दोनों मुंबई में स्थित महबूब स्टूडियो से बाहर निकलते हुए कार में दिखे। यह दोनों एक साथ काफी क्यूट लग रहे थे। रणबीर जहां कैप लगाए हुए नजर आ रहे थे तो वहीं आलिया उनसे कुछ कहती हुई दिखीं।
3 of 5
Ranbir Alia
दरअसल, इन दिनों 'ब्रह्मास्त्र' के दूसरे शूटिंग शिड्यूल की तैयारियां जोरो पर चल रही हैं। महबूब स्टूडियो में यह दोनों स्टार 'ब्रह्मास्त्र' के प्रिपरेशन सेशन के लिए गए थे। जहां से देर रात इन दोनों को एक साथ बाहर निकलते हुए देखा गया। कहा जा रहा है कि इन दोनों के बीच नजदीकियां 'ब्रह्मास्त्र' फिल्म की शूटिंग के दौरान ही शुरू हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Ranbir Alia
हाल ही में जीक्यू इंडिया से बात करने के दौरान रणबीर ने पर्सनल लाइफ को लेकर कई खुलासे किए। रणबीर से पूछा गया कि क्या सच में आप आलिया को डेट कर रहे हैं? इस पर रणबीर कपूर ने कहा, ‘हां, ये सबकुछ अभी नया है । अभी इस पर बात करना जल्दबाजी होगी । रणबीर के इस जवाब ने काफी हद तह इस बात पर मुहर लगा दी कि इन दोनों के बीच सिर्फ दोस्ती नहीं है।
विज्ञापन
5 of 5
Ranbir Alia
आपको बता दें, आलिया और रणबीर पहली बार 'ब्रह्मास्त्र' फिल्म में स्रकीन शेयर कर रहे हैं। इसमें इन दोनों के अलावा अमिताभ बच्चन और मौनी रॉय अहम भूमिका में हैं। इस फिल्म को अयान मुखर्जी डायरेक्ट कर रहे हैं। यह फिल्म अगले साल रिलीज होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।