फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पिता की तरह बॉलीवुड में कामयाब नहीं हो पाए ये 6 अभिनेता, 5 तो इंडस्ट्री से बिल्कुल गायब

Tue, 23 Jul 2019 07:18 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Tue, 23 Jul 2019 07:18 PM IST
विज्ञापन
Lucky Ali to Aarya Babbar Bollywood fathers hit son flop
Aarya, Lucky and Adhyayan Suman - फोटो : file photo

बॉलीवुड में अपनी कॉमेडी से धाक जमाने वाले एक्टर महमूद अली (Mehboob Ali) की 23 जुलाई को डेथ एनिवर्सरी है। महमूद बॉलीवुड का वह चेहरा हैं जिन्होंने अपनी कॉमिक टाइमिंग से फिल्म में जान डाल दी थी। हालांकि महमूद की तरह उनके बेटे लकी अली (Lucky Ali) सिनेमाजगत में नाम नहीं कमा पाए। जानिए फिल्म इंडस्ट्री के उन 6 एक्टर्स के बारे में जिनके पिता ने तो कामयाबी के झंडे गाड़े लेकिन बेटे उतना नाम नहीं कमा पाए।

Lucky Ali to Aarya Babbar Bollywood fathers hit son flop
Mehmood Ali and Lucky Ali - फोटो : file photo

फिल्म जगत के कॉमेडी किंग महमूद के बेटे लकी अली लंबे अरसे से लाइमलाइट से दूर हैं। सिंगर और कंपोजर लकी अली के पिता महमूद ने जितनी सक्सेस पाई उतनी लकी को नहीं मिली। लकी ने दूसरी शादी इनाया से की। इनाया और लकी के भी दो बच्चे हुए। इनाया से तलाक के बाद लकी ने साल 2010 में 52 साल की उम्र में ब्रिटिश की ब्यूटी क्वीन केट एलिजाबेथ से शादी की। दोनों का एक बेटा डैनी मकसूद अली भी है। लकी ने फिल्मों और सिंगिंग दोनों में हाथ अजमाया लेकिन पिता की तरह कामयाब नहीं हो पाए।

Lucky Ali to Aarya Babbar Bollywood fathers hit son flop
Rajkumar and Armaan Kohli - फोटो : file photo

मशहूर डायरेक्टर राजकुमार कोहली के बेटे अरमान कोहली भी पिता की तरह इंडस्ट्री में नाम नहीं कमा पाए। अरमान ने 'बदले की आग' फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद पिता की फिल्म 'विरोधी' में बतौर लीड एक्टर नजर आए लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी। इसके बाद 'दुश्मन जमाना', 'कोहरा', 'औलाद का दुश्मन' में नजर आए। आखिरी बार अरमान सलमान की फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' में नजर आए थे। फिल्मों से ज्यादा अरमान अपने गुस्सैल रवैये की वजह से भी लाइमलाइट में रहे। 'बिग बॉस सीजन 7' में उनका तनीशा मुखर्जी के साथ अफेयर ने चर्चा बटोरी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Lucky Ali to Aarya Babbar Bollywood fathers hit son flop
Raj Babbar and aarya babbar - फोटो : file photo

राज बब्बर के बेटे आर्य बब्बर भी पिता की तरह ज्यादा नाम नहीं कमा पाए। आर्य बब्बर ने अपने करियर की शुरुआत साल 2002 में आई फिल्म 'अब के बरस' से की थी। इसके बाद 'गुरू', 'जेल', 'तीस मार खां', 'डेंजरस इश्क', 'जोकर', 'बंगिस्तान' जैसी कई फिल्मों में नजर आए लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। आर्य बब्बर 'बिग बॉस सीजन 8' में भी बतौर कंटेस्टेंट हिस्सा लिया था। 

विज्ञापन
Lucky Ali to Aarya Babbar Bollywood fathers hit son flop
Shekhar and Adhyayan Suman - फोटो : file photo

एक्टर शेखर सुमन के बेटे अध्ययन सुमन भी बॉलीवुड में फ्लॉप साबित हुए। उन्होंने साल 2008 में फिल्म 'हाल ए दिल' से अपने करियर की शुरुआत की थी। लेकिन बहुत जल्द ही वह फिल्म इंडस्ट्री से गायब हो गए। हालांकि अध्य्यन कंगना से अपने अफेयर की वजह से खूब चर्चा में रहे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed