फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कार्तिक आर्यन ने 'लुका छुपी' खेल अब तक जुटाए करोड़ों, चौथे दिन 'सोनचिड़िया' का कलेक्शन रहा केवल इतना

Tue, 05 Mar 2019 01:07 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Tue, 05 Mar 2019 01:07 PM IST
विज्ञापन
luka chuppi and sonchiriya box office collection day 4
luka chuppi, sonchiriya - फोटो : social media

कार्तिक आर्यन और कृति सेनन की फिल्म लुका-छुपी रिलीज के दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है। ओपनिंग डे पर फिल्म ने अपनी कमाई से कई फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े। क्रिटिक्स ने भी लुका छुपी को अच्छा रिस्पॉन्स दिया था जिसके बाद अब दर्शकों का प्यार भी मिल रहा है। बॉक्स ऑफिस पर लुका छुपी के साथ सोनचिड़िया रिलीज हुई थी तो चलिए आगे की स्लाइड में देखिए दोनों फिल्मों की कैसी रही कमाई।

luka chuppi and sonchiriya box office collection day 4
luka chuppi - फोटो : youtube

फिल्म क्रिटिक्स तरण आदर्श ने ट्वीट किया कि लुका छुपी बॉक्स ऑफिस पर दिल जीतने में कामयाब रही। चौथे दिन महाशिवरात्रि की छुट्टी का इसे फायदा भी मिला। फिल्म ने सोमवार को 7.90 करोड़ कमाए। इस तरह चार दिन में कुल 40.03 करोड़ जुटाने में कामयाब रही।

luka chuppi and sonchiriya box office collection day 4
Luka Chuppi - फोटो : instagram

फिल्म को माउथ ऑफ पब्लिसिटी का भी पूरा फायदा मिल रहा है। लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बनी इस फिल्म को देश में कुल 2000 स्क्रीन मिले हैं। लिव इन रिलेशनशिप पर आधारित ये फिल्म रोमांटिक कॉमेडी है। कार्तिक आर्यन के साथ फिल्म में कृति सेनन, पंकज त्रिपाठी, अपारशक्ति खुराना और विनय पाठक की मुख्य भूमिका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
luka chuppi and sonchiriya box office collection day 4
सोनचिड़िया - फोटो : सोशल मीडिया

अब हम बात करते हैं अभिषेक चौबे के निर्देशन में बनी सोनचिड़िया की। पहले दिन ही फिल्म को ठंडा रिस्पॉन्स मिला। वीकेंड में धीमी शुरुआत के बाद अनुमान था कि सोमवार को छुट्टी के दिन इसकी कमाई में बढ़ोत्तरी हो सकती है लेकिन ऐसा नहीं हुआ। बॉक्स ऑफिस इंडिया वेबसाइट के मुताबिक, सोनचिड़िया ने सोमवार को लगभग एक करोड़, शनिवार को एक करोड़, रविवार को डेढ़ करोड़ और सोमवार महज 80 लाख कमाने में कामयाब रही। इस तरह चार दिन में सोनचिड़िया ने लगभग 4.30 करोड़ का बिजनेस कर लिया है।

विज्ञापन
luka chuppi and sonchiriya box office collection day 4
सोनचिड़िया

फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत, मनोज बाजपेयी, भूमि पेडनेकर और रणवीर शौरी की मुख्य भूमिका है। सोनचिड़िया के कलेक्शन में कमी की एक वजह ये भी है कि इसे रिलीजिंग स्क्रीन भी कम मिले हैं। देश में इसे केेवल 720 स्क्रीन तो वहीं ओवरसीज में ये 220 स्क्रीन पर रिलीज की गई है।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed