फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शास्त्रीय संगीत गायिका राधा विश्वनाथन का निधन, एम.एस. सुब्बुलक्ष्मी की बेटी थीं राधा

Thu, 04 Jan 2018 11:12 AM IST
टीम डिजिटल
टीम डिजिटल Updated Thu, 04 Jan 2018 11:12 AM IST
विज्ञापन
m s subbulakshmi daughter radha vishwanathan dies in karnataka
Radha Vishwanathan

कर्नाटक की मशहूर शास्त्रीय संगीत गायिका राधा विश्वनाथन का 83 साल की उम्र में निधन हो गया। राधा विश्वनाथन भारत रत्न से सम्मानित दिवंगत एम. एस. सुब्बुलक्ष्मी की बेटी थीं। उन्होंने बेंगलुरु के फोर्टिस अस्पताल में अंतिम सांस ली।



पढ़ें: महाराष्ट्र बंद: बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने ट्विटर पर निकाला गुस्सा, कई इवेंट कैंसिल

m s subbulakshmi daughter radha vishwanathan dies in karnataka
Radha Vishwanathan

राधा विश्वनाथन को सांस लेने में दिक्कत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके बेटे वी. श्रीनिवासन ने बताया कि 'मेरी मां को सांस लेने में दिक्कत हो रही थीं जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां 2 जनवरी रात 11.50 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।' 

m s subbulakshmi daughter radha vishwanathan dies in karnataka
Radha Vishwanathan

राधा विश्वनाथन ने अपनी मां के साथ देश-विदेश के कई संगीत कार्यक्रमों में हिस्सा लिया था। उनके बेटे वी. श्रीनिवासन ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा, 'अमानी मनादो मान्यो लोकस्वामी त्रिलोकद्रुथ गाने वाली आवाज, अब उनकी मां (एम. एस. सुब्बुलक्ष्मी) की आवाज में खो चुकी है।' विश्वनाथन के परिवार में उनके बेटे वी. चंद्रशेखर, श्रीनिवासन और बेटी सुभालक्ष्मी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
m s subbulakshmi daughter radha vishwanathan dies in karnataka
Radha Vishwanathan

उनको दो पोतियां एस. ऐश्वर्या और एस. सौंदर्या भी हैं। श्रीनिवासन की पत्नी गीता ने बताया कि उन्हें ठंड में सांस लेने सबंधी दिक्कत होती थी और मंगलवार शाम उनकी हालत बेहद खराब हो गई। उन्होंने 11 बजकर 50 मिनट पर अंतिम सांस ली।

विज्ञापन
m s subbulakshmi daughter radha vishwanathan dies in karnataka

राधा विश्वनाथन का जन्म 1934 में तमिलनाडु के गोपीचेट्टीपलयम में हुआ था। उनका अंतिम संस्कार बुधवार को दोपहर 3 बजे बेंगलुरु में हुआ।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed