{"_id":"6808f826573bbbda9a0ae7be","slug":"mac-mohan-birth-anniversary-famous-for-sambha-in-sholay-don-karz-satte-pe-satta-rafoo-chakkar-khoon-pasina-2025-04-23","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mac Mohan: क्रिकेटर बनना चाहते थे पर बन गए एक्टर, बॉलीवुड की इस मशहूर एक्ट्रेस के मामा थे शोले के 'सांभा'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Mac Mohan: क्रिकेटर बनना चाहते थे पर बन गए एक्टर, बॉलीवुड की इस मशहूर एक्ट्रेस के मामा थे शोले के 'सांभा'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Thu, 24 Apr 2025 09:00 AM IST
सार
Mac Mohan Birth Anniversary: मैक मोहन, जिन्हें हम सब 'शोले' के 'सांभा' के नाम से जानते हैं, एक मशहूर बॉलीवुड अभिनेता थे। उनका असली नाम मोहन माखीजानी है। उन्होंने अपने फिल्मी करियर में 200 से ज्यादा फिल्मों में काम किया। आज उनकी जयंती पर जानते हैं उनसे जुड़ी खास बातें...
विज्ञापन
1 of 5
मैक मोहन की आज ही जयंती
- फोटो : एक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
मैक मोहन का जन्म कराची में हुआ, लेकिन उनके पिता का ट्रांसफर लखनऊ होने के बाद उनकी पढ़ाई वहीं हुई। लखनऊ में उनकी दोस्ती अभिनेता सुनील दत्त से भी हुई थी। उनके किरदार और डायलॉग आज भी लोगों के दिलों में जिंदा हैं। आइए जानते हैं उनके बारे में कई अनसुने किस्से...
2 of 5
मैक मोहन से जुड़ी खास बातें
- फोटो : अमर उजाला
मैक मोहन का असली नाम मोहन मकीजनी था। उन्हें फिल्मों में खलनायक की भूमिका निभाने के लिए जाना जाता था। अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र की फिल्म 'शोले' में मैक मोहन ने सांभा की भूमिका से प्रसिद्धि हासिल की थी। आज भी लोग हंसी में कहते हैं 'अरे ओ सांभा कितने आदमी थे रे...' । उनकी फिल्म 'हकीकत' थी, जिसमें उन्होंने मुख्य अभिनेता के रूप में काम किया था। मैक मोहन ने अपने पूरे करियर में हिंदी फिल्मों के अलावा भोजपुरी, गुजराती, हरियाणवी, मराठी, पंजाबी, बंगाली और सिंधी फिल्मों में भी अभिनय किया। उन्होंने ओडिया को छोड़कर लगभग सभी भारतीय भाषाओं के साथ-साथ अंग्रेजी, रूसी और स्पेनिश फिल्मों में भी संवाद बोले हैं। मैक शुरू से ही क्रिकेटर बनना चाहते थे, लेकिन फिर उन्होंने थिएटर में अपना करियर बनाया। वैसे कम ही लोग जानते हैं कि मैक बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन के मामा थे।
3 of 5
मैक मोहन के दमदार किरदार
- फोटो : अमर उजाला
मैक मोहन ने अपने फिल्मी करिया में कई दमदार किरदार निभाए। उन्होंने फिल्म 'डॉन' में बृज मोहन का किरदार निभाया। फिल्म 'काला पत्थर' में राणा की भूमिका निभाई। लेकिन उन्हें सबसे ज्यादा प्रसिद्धि फिल्म 'शोले' में सांभा के किरदार से मिली। उन्होंने फिल्म 'सत्ते पे सत्ता' में रंजीत का आदमी बन बरसाया कहर था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
क्रिकेटर बनना चाहते थे
- फोटो : एक्स
क्रिकेटर बनना चाहते थे
उन्होंने मुंबई के फिल्मालय स्कूल ऑफ एक्टिंग से अभिनय की बारीकियां सीखीं। इससे पहले वह डायरेक्टर चेतन आनंद के साथ असिस्टेंट के तौर पर काम कर चुके थे। मैक मोहन को बचपन से क्रिकेट खेलना बहुत पसंद था। वह क्रिकेटर बनने का सपना लेकर कराची से मुंबई आए थे और उत्तर प्रदेश की क्रिकेट टीम के लिए भी खेले। लेकिन किस्मत ने उन्हें क्रिकेटर की जगह अभिनेता बना दिया।
विज्ञापन
5 of 5
'सांभा' ने बनाया अमर
- फोटो : एक्स
'सांभा' ने बनाया अमर
1975 की फिल्म 'शोले' में उनका किरदार 'सांभा' इतना मशहूर हुआ कि लोग उन्हें असल जिंदगी में भी सांभा बुलाने लगे। उनका डायलॉग "पूरे पचास हजार" आज भी लोग याद करते हैं। जब मैक मोहन ने 'शोले' का फाइनल ट्रायल देखा, तो उनका रोल बहुत छोटा था। इस वजह से वह रो पड़े। लेकिन डायरेक्टर रमेश सिप्पी ने कहा, "अगर फिल्म हिट हुई, तो सब तुम्हें सांभा के नाम से जानेंगे," और ऐसा ही हुआ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।