वेब सीरीज मेड इन हेवन के दूसरे सीजन को रिलीज कर दिया गया है। फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। शोभिता धुलिपाला और अर्जुन माथुर स्टारर इस सीरीज को ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर रिलीज किया गया है। राइटर-डायरेक्टर अलंकृता श्रीवास्तव इसके प्रमोशन में लगी हैं। एक मीडिया संस्थान को दिए इंटरव्यू के दौरान उन्होंने फीमेल सेंट्रिक टॉपिक्स पर बन रही फिल्म्स और वेब सीरीज के बारे में खुलकर बात की। इतना ही नहीं उन्होंने दुनिया के मुकाबले बार्बी को भारत में मिल रहे कम दर्शकों के बारे में भी अपनी राय रखी।
Alankrita Shrivastava: बार्बी के भारत में न चलने से हैरान नहीं 'मेड इन हेवन' की डायरेक्टर, कहा- हम तैयार नहीं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दूसरे सीजन को अच्छा बनाने का दबाव
अलंकृता ने कहा कि मेड इन हेवन के पहले सीजन को दर्शकों ने खूब प्यार दिया। जिसके बाद इसके दूसरे सीजन को अच्छा बनाने के दबाव हम पर बढ़ गया। जब अलंकृता से ये पूछा गया कि क्या उनकी समझ में हमारा समाज महिलाओं के लिए और महिलाओं की नजर से बने सिनेमा (फीमेल गेज) को समझने के लिए तैयार है तो उन्होंने बार्बी को मिले रिस्पांस का उदाहरण दिया।
'फीमेल सेंट्रिक सिनेमा को स्वीकार करने में लगेगा समय'
अलंकृता ने कहा कि फीमेल सेंट्रिक सिनेमा देखने और समझने के लिए अब काफी हद तक हम तैयार हैं। पहले की तुलना में हमने कुछ हद तक तरक्की की है। लेकिन इतने में काम नहीं चलेगा अब भी हमें एक लंबा सफर तय करना है। हमें ये समझना होगा कि पॉपुलर कल्चर कई दशकों तक मेल सेंट्रिक रहा है।
यह भी पढ़ें: 'कमी निकालो तो भी नहीं निकल पाएगी', अक्षय कुमार की फिल्म को दर्शकों ने बताया ब्लॉकबस्टर
'बिल्कुल भी हैरानी नहीं हुई कि बार्बी भारत में नहीं चली'
अलंकृता ने कहा कहा कि हमारे म्यूजिक शोज, परेड, स्पोर्ट्स टूर्नामेंट्स, टीवी शोज और हर वो चीज जो पॉप कल्चर का हिस्सा है उसे मर्दों के नजरिए से उनके मनोरंजन के लिए बनाया गया है। फिल्म बार्बी पॉप कल्चर में आया बहुत बड़ा शिफ्ट है और इसका सम्मान किया जाना चाहिए। ये लड़कियों की फिल्म है जो लड़कियों के लिए ही बनाई गई है। ये कुछ हद तक फेमिनिज्म 101 जैसा है। मेरा मानना है कि ये कांसेप्ट बहुत इंटरेस्टिंग है और मुझे ये देखकर बिल्कुल भी हैरानी नहीं हुई कि ये फिल्म भारत में नहीं चली।
अगर हम ग्रेटा गेर्विग की फिल्म बार्बी की कमाई की बात करें तो इसने ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर तकरीबन 8513 हजार करोड़ (1 बिलियन से ज्यादा) से ज्यादा की कमाई कर ली है। वहीं, भारत में फिल्म ने महज 42.97 करोड़ रुपये की कमाई की है। यह फिल्म भारत में नहीं चल पाई। वहीं ओपेनहाइमर ने भारत में करीब 116 करोड़ रुपये की कमाई की है।
यह भी पढ़ें: प्रिंस से लेकर ठग तक के साथ जुड़ा जैकलीन का नाम, बॉलीवुड में लगाया ग्लैमर का तड़का