फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक बार फिर खुलेगा 'चांदनी बार', 17 साल पहले इस एक्ट्रेस को दिला चुका है नेशनल अवार्ड

Mon, 14 May 2018 03:31 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 14 May 2018 03:31 PM IST
विज्ञापन
Madhur Bhandarkar Film Chandni Bar Sequel To Finally Go On Floors this year
- फोटो : screengrab from Chandni Bar movie

मधुर भंडारकर अपनी फिल्म 'चांदनी बार' का सीक्वल बनाने की तैयारी कर रहे हैं। ये वही फिल्म थी जिसने तब्बू के करियर को नई दिशा दी। 17 साल पहले रिलीज हुई इस फिल्म से मधुर भंडारकर ने नेशनल अवॉर्ड तो जीता ही था, इस फिल्म के लिए तब्बू को बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड भी मिला था।

Madhur Bhandarkar Film Chandni Bar Sequel To Finally Go On Floors this year
tabu

इसके दूसरे पार्ट को शैलेष आर सिंह प्रड्यूस करने वाले हैं। NBT की खबर की मानें तो फिल्म पर बात करते हुए प्रोड्यूसर शैलेष ने बताया, 'मैं मधुर के साथ एक बार फिर चांदनी बार 2 को प्रोड्यूस करने को लेकर काफी उत्साहित हूं। मैंने फिल्म के अधिकार प्राप्त कर लिए हैं। अब फिल्म के फ्लोर पर जाने का इंतजार है।' 

Madhur Bhandarkar Film Chandni Bar Sequel To Finally Go On Floors this year
tabu
फिल्म की शूटिंग इसी साल के अंत तक शुरू हो सकती है। खबरों की मानें तो '2005 के बाद डांस बार्स पर लगे बैन को लेकर मधुर ने काफी रिसर्च की है हो सकता है फिल्म इसी पर बेस्ड हो।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Madhur Bhandarkar Film Chandni Bar Sequel To Finally Go On Floors this year
tabu

बता दें, चांदनी बार के लिए तब्बू को बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड, अतुल कुलकर्णी को बेस्ट सपॉर्टिंग एक्टर का अवॉर्ड, अनन्या खरे को बेस्ट सपॉर्टिंग एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला था। चांदनी बार को बेस्ट फिल्म का नेशनल अवार्ड मिला था। यह फिल्म 2001 में रिलीज हुई थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed