{"_id":"5cd99cdbbdec22071212cb56","slug":"madhuri-dixit-birthday-special-when-madhuri-dixit-sign-no-pregnancy-clause-for-film-khalnayak","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"माधुरी दीक्षित ने शादी से पहले ही साइन किया था 'नो प्रेग्नेंसी क्लॉज', फिल्ममेकर्स को था ये डर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
माधुरी दीक्षित ने शादी से पहले ही साइन किया था 'नो प्रेग्नेंसी क्लॉज', फिल्ममेकर्स को था ये डर
खूबसूरत अदाकारा माधुरी दीक्षित का जन्मदिन 15 मई 1967 को हुआ था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत भले ही एक फ्लॉप फिल्म से की हो, लेकिन एक अच्छे कलाकार से कामयाबी ज्यादा दिन तक दूर नहीं रह सकती । जब माधुरी फिल्म 'तेजाब' में नजर आईं तो उनकी पॉपुलैरिटी बुलंदी पर पहुंच गई । आज माधुरी दीक्षित के जन्मदिन पर उनके करियर से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा आपको बताते हैं ।
2 of 6
Madhuri Dixit
- फोटो : file photo
ये किस्सा तब का है जब माधुरी दीक्षित और संजय दत्त के साथ रिलेशनशिप की खबरें चरम पर थीं । उस समय संजय दत्त और माधुरी दोनों ही अपने करियर की ऊंचाइयों को छू रहे थे । ऐसे में माधुरी को अपनी सफलता बरकरार रखने के लिए एक बड़ी कीमत चुकानी पड़ी थी।
3 of 6
madhuri dixit
- फोटो : file photo
टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, माधुरी दीक्षित को कुंवारी होते हुए भी 'नो प्रेग्नेंसी' क्लॉज साइन करना पड़ा था। जी हां, माधुरी का स्टारडम उस वक्त चरम पर था और उनकी रिलीज होने वाली लगभग हर फिल्म हिट हो रही थी। यहां तक कि माधुरी और संजय की साथ में आई हर फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर अपना कमाल दिखा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
Sanjay Dutt and Madhuri Dixit
- फोटो : file photo
निर्माता-निर्देशक भी माधुरी की इस पॉपुलैरिटी को खूब भुना रहे थे। लेकिन संजय और उनके बीच जिस तरह की नजदीकियां देखने को मिल रही थीं उससे फिल्ममेकर्स के बीच अजीब सा डर बैठा हुआ था। उन्हें लग रहा था कि कहीं इस बीच माधुरी ने शादी कर ली या वो प्रेग्नेंट हो गईं तो ?
विज्ञापन
5 of 6
'खलनायक' के सेट पर माधुरी दीक्षित और सुभाष घई
- फोटो : file photo
संजय दत्त उस वक्त शादीशुदा थे लेकिन उनकी पत्नी उन दिनों विदेश में थीं ऐसे में संजय दत्त और माधुरी ज्यादातर साथ वक्त बिताते और घंटों साथ रहते। दोनों के अफेयर की चर्चा बॉलीवुड के गलियारों में आम थी और इसी को देख निर्देशक सुभाष घई के कान खड़े हो गए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।