{"_id":"5b0122f64f1c1bde408b6986","slug":"madhuri-dixit-dances-with-renuka-shahane-on-lo-chali-mai-of-hum-aapke-hai-kaun","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"25 साल बाद 'देवर की बारात' लेके निकलीं रेणुका शहाणे, माधुरी दीक्षित ने भी दिया साथ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
25 साल बाद 'देवर की बारात' लेके निकलीं रेणुका शहाणे, माधुरी दीक्षित ने भी दिया साथ
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 21 May 2018 07:52 AM IST
विज्ञापन
lo chali mai
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माधुरी दीक्षित, रेणुका शहाणे और सलमान खान की फिल्म ‘हम आपके हैं कौन’ तो आपको याद ही होगी। 1990 के दशक में इस फिल्म ने धूम मचा दी थी। जहां एक तरफ फिल्म में माधुरी और सलमान के रोमांस ने सबका ध्यान अपनी तरफ खींचा था वहीं रेणुका शहाणे का गाना है ‘लो चली मैं अपने देवर की बारात लेके..’ ने भी खूब धूम मचाई थी।
lo chali mai
एक बार फिर रेणुका शहाणे और माधुरी अपने दर्शकों को रिझाने के लिए तैयार है। 25 साल बाद माधुरी दीक्षित और रेणुका शहाणे ने इसी गाने पर डांस किया। धर्मा प्रोडक्शन्स ने एक वीडियो जारी किया है। इस वीडियो को देख आपकी पुरानी यादें ताजा हो जाएंगी।
lo chali mai
1994 में आई इस फिल्म ने धूम मचा दी थी। महीनों तक इस फिल्म के शोज हाउसफुल चले थे। अब एक बार फिर माधुरी सिनेमाई पर्दे पर अपना जादू बिखेरने के लिए तैयार है। दोनों का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
'Lo chali' @MadhuriDixit aur @renukash, recreating the icnonic #HumAapkeHaiKoun song on the sets of #BucketList. It's true, some memories never fade!✨ pic.twitter.com/2Ntkczaqum
— Dharma Productions (@DharmaMovies) May 20, 2018
विज्ञापन
विज्ञापन
बता दें, 'हम आपके हैं कौन' 1994 में रिलीज हुई थी और फिल्म में रेणुका और माधुरी ने बहनों की भूमिका निभाई थी। फिल्म में सलमान खान ने भी अहम भूमिका निभाई थी इस फिल्म ने उस वक्त बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छी कमाई की थी और आज भी इस फिल्म को दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है।
विज्ञापन
Bucket List
बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित जल्द ही मराठी सिनेमा में फिल्म 'बकेट लिस्ट' से डेब्यू करने वाली हैं। इस फिल्म में वह एक शादीशुदा महिला की भूमिका में नजर आएंगी और वह जमकर अपनी इस फिल्म के प्रमोशन में लगी हुई हैं।