बॉलीवुड सितारे लॉकडाउन में सोशल मीडिया पर काफी समय बिता रहे हैं। इस बीच कई अभिनेत्रियों ने 90 के दशक की अपनी थ्रोबैक तस्वीर शेयर की है। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं और अब तक लाखों की संख्या में लाइक्स आ चुके हैं। तो चलिए आगे की स्लाइड में उन अभिनेत्रियों की पुरानी तस्वीरों रूबरू करवाते हैं।
माधुरी-काजोल सहित इन चार अभिनेत्रियों ने शेयर की 90 के दशक की तस्वीरें, फैंस हुए फिदा
थ्रोबैक तस्वीर के साथ माधुरी दीक्षित लिखती हैं कि 'मैं अभी भी अपना यह लुक पसंद करती हूं। रुकें और आगे बढ़ें।' तस्वीर में माधुरी दीक्षित ने ब्राउन कलर की ऑफशोल्डर ड्रेस पहनी है। इसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
View this post on Instagram
I still love this look! #PauseAndRewind
A post shared by Madhuri Dixit (@madhuridixitnene) on
काजोल ने भी अपनी एक पुरानी तस्वीर शेयर की है। उन्होंने कैप्शन में लिखा- 'आप सब लोग क्या कर रहे हैं? मुझे घर पर समय बिताने के लिए अपने क्रिएटिव आइडियाज दीजिए। जो आइडिया मुझे सबसे अच्छा लगेगा मैं उसे अपनी इंस्टा स्टोरी पर पोस्ट करूंगी।' इस दौरान काजोल ने अपने फैंस की कई पोस्ट शेयर की है।
View this post on Instagram
A post shared by Kajol Devgan (@kajol) on
जूही चावला ने साड़ी पहनी हुई एक तस्वीर शेयर की। उन्होंने लिखा- 'मैंने खुद को क्वारनटीन में रखा है। पहले ऐसा कभी नहीं था। बालों में तेल लगा है। कोई मेकअप नहीं। ट्रैक पैंट्स, टीशर्ट के साथ गार्डन में बैठी हुई हूं। सभी तरह के प्रेशर से दूर बहुत खुश हूं।'
View this post on Instagram
A post shared by Juhi Chawla (@iamjuhichawla) on
अभिनेत्री मंदिरा बेदी ने अपनी जो तस्वीर शेयर की है उसमें उनके लंबे बाल नजर आ रहे हैं। उन्होंने कैप्शन में केवल एक शब्द लिखा- 'थ्रोबैक।'
View this post on Instagram
A post shared by Mandira Bedi (@mandirabedi) on
कमेंट
कमेंट X