{"_id":"5c5ff727bdec22738813b720","slug":"madhuri-dixit-nene-says-people-told-i-cannot-do-an-art-film-but-i-did","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बॉलीवुड में सफल होने के लिए माधुरी दीक्षित को दी गई थी ये सलाह, अब कॉमेडी का लगाने जा रहीं तड़का","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बॉलीवुड में सफल होने के लिए माधुरी दीक्षित को दी गई थी ये सलाह, अब कॉमेडी का लगाने जा रहीं तड़का
भाषा
Published by: अपूर्वा राय
Updated Sun, 10 Feb 2019 03:34 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Madhuri Dixit
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अपने 35 साल के करियर में माधुरी दीक्षित नेने (Madhuri Dixit)इस बात से संतुष्ट है कि उन्होंने ‘‘हर तरह’’ की फिल्में की जबकि उन्हें कहा गया था कि वह केवल व्यावसायिक सिनेमा के लिए बनी है और अन्य तरह के सिनेमा में नाकाम हो जाएंगी। अभिनेत्री ने ‘‘हम आपके है कौन’’, ‘‘साजन’’, ‘‘दिल तो पागल है’’ जैसी ब्लॉकबास्टर फिल्मों में काम किया। उन्होंने ‘‘मृत्युदंड’’, ‘‘लज्जा’’ जैसी फिल्मों में भी काम किया।
2 of 5
madhuri dixit
माधुरी ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘मेरे करियर की शुरुआत से मैंने अलग-अलग तरह की फिल्में की लेकिन मुझे हमेशा कहा जाता था कि मुझे केवल व्यावसायिक फिल्में करनी चाहिए खासतौर से जब मैं ‘मृत्युदंड’ कर रही थी तब मुझे यह कहा गया। लोग कहते थे कि मैं कला सिनेमा नहीं कर सकती हूं लेकिन मैंने किया।’’
3 of 5
madhuri dixit
उन्होंने कहा, ‘‘यह उतनी बड़ी हिट नहीं रही होगी लेकिन लोगों ने मुझे उसमें पसंद किया और उसने दूसरों को भी ऐसा ही करने का मौका दिया। आपको लीक से हटकर चीजें करने की जरुरत होती है न केवल अपने लिए बल्कि दूसरों के लिए भी।’’
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Madhuri Dixit
- फोटो : twitter
‘‘आजा नचले’’ से 2007 में बॉलीवुड में वापसी करने के बाद से माधुरी पहली बार कॉमेडी फिल्म ‘‘टोटल धमाल’’ में दिखाई देंगी। हालांकि माधुरी पिछले साल मराठी फिल्म बकेट लिस्ट में नजर आई थीं। अभिनेत्री ने कहा कि उन्होंने यह फिल्म इसलिए चुनी क्योंकि इसने उन्हें कुछ ऐसा करने का मौका दिया जो उन्होंने पहले कभी नहीं किया था।
विज्ञापन
5 of 5
Total Dhamaal
- फोटो : firstpost
इस फिल्म में अजय देवगन, अनिल कपूर, अरशद वारसी, जावेद जाफरी, संजय मिश्रा जैसे कलाकार हैं। ‘‘टोटल धमाल’’ 22 फरवरी को रिलीज होगी। इंद्र कुमार की यह फिल्म 2007 में आयी फिल्म 'धमाल' का ही सीक्वल है। याद करें तो उस फिल्म में टोटल धमाल की सारी स्टार कास्ट इस बार फिर से टोटल धमाल में शामिल हैं, सिर्फ संजय दत्त ही फिल्म का हिस्सा नहीं हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।