सब्सक्राइब करें

Bollywood Stars OTT Debut: जया बच्चन से कपिल शर्मा तक, 2022 में ओटीटी पर डेब्यू करेंगे ये बॉलीवुड सितारें

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Thu, 06 Jan 2022 02:47 PM IST
विज्ञापन
madhuri dixit, shahid kapoor, ajay devgn, jaya bachchan, sonakshi sinha, kapil sharma bollywood stars who will be doing ott debut in 2022
बॉलीवुड सितारें - फोटो : सोशल मीडिया

2020 में कोरोना महामारी की वजह से लगे लॉकडाउन के बाद से ही दर्शक ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर फिल्मों का लुत्फ उठाना ज्यादा पसंद कर रहे हैं। यही कारण है कि सिनेमा जगत के तमाम बड़े सितारों ने ओटीटी का रुख किया है। साल 2022 में दर्शक माधुरी दीक्षित से लेकर शाहिद कपूर तक कई बड़े बॉलीवुड स्टार्स को ओटीटी पर डेब्यू करते देखेंगे। 

Trending Videos
madhuri dixit, shahid kapoor, ajay devgn, jaya bachchan, sonakshi sinha, kapil sharma bollywood stars who will be doing ott debut in 2022
माधुरी दीक्षित - फोटो : सोशल मीडिया

माधुरी दीक्षित

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री माधुरी दीक्षित अपने वेब शो 'फाइंडिंग अनामिका' से ओटीटी पर डेब्यू करेंगी। यह एक थ्रिलर शो है, जिसे करण जौहर ने प्रोड्यूस कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
madhuri dixit, shahid kapoor, ajay devgn, jaya bachchan, sonakshi sinha, kapil sharma bollywood stars who will be doing ott debut in 2022
अजय देवगन - फोटो : सोशल मीडिया

अजय देवगन

महामारी के कारण अभिनेता की फिल्म 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' ओटीटी प्लेटफॉर्म 'डिज्नी + हॉटस्टार' पर रिलीज हुई थी, लेकिन फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज करने के लिए बनाया गया था। इसलिए इसे अजय देवगन का ओटीटी डेब्यू नहीं माना जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अजय देवगन वेब सीरीज 'रुद्र: द एज ऑफ डार्कनेस' से डिजिटल स्पेस में कदम रखेंगे। यह सीरीज 'डिज्नी+हॉटस्टार' पर रिलीज होगी।

madhuri dixit, shahid kapoor, ajay devgn, jaya bachchan, sonakshi sinha, kapil sharma bollywood stars who will be doing ott debut in 2022
शाहिद कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

शाहिद कपूर

शाहिद कपूर बॉलीवुड के बेहतरीन अभिनेताओं में से एक हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शाहिद कपूर, निर्देशक राज और डीके के अनटाइटल्ड प्रोजेक्ट से अपना ओटीटी डेब्यू करेंगे। आपको बता दें कि राज और डीके मशहूर वेब सीरीज 'फैमिली मैन' के डायरेक्टर हैं।

विज्ञापन
madhuri dixit, shahid kapoor, ajay devgn, jaya bachchan, sonakshi sinha, kapil sharma bollywood stars who will be doing ott debut in 2022
सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : सोशल मीडिया

सोनाक्षी सिन्हा

अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा को ओटीटी प्लेटफॉर्म 'डिज्नी+हॉटस्टार' पर फिल्म 'भुज' में देखा गया था। लेकिन यह उनकी डेब्यू फिल्म नहीं थी। वे 'फॉलन' सीरीज से अपना ओटीटी डेब्यू करने जा रहीं हैं। यह सीरीज अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed