फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बेटे और पति संग माधुरी दीक्षित ने चलाया स्कूटर, फैंस ने की जमकर तारीफ

Thu, 20 Sep 2018 03:58 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 20 Sep 2018 03:58 PM IST
विज्ञापन
Madhuri Dixit spending Vacation With Family in Spain
लंबे समय से फिल्मी परदे से दूर बॉलीवुड की मशहूर और खूबसूरत अदाकारा माधुरी दीक्षित इन दिनों अपने चर्चित रियलिटी शो 'डांस दीवाने' से समय निकाल कर विदेश में मस्ती कर रही है। हाल ही में उन्होंने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर की है। जिसमें वह बेटे रयान और पति डॉ श्रीराम माधव नेन के साथ नजर आ रही हैं। 
Madhuri Dixit spending Vacation With Family in Spain
माधुरी दीक्षित की इंस्टाग्राम पोस्ट के अनुसार वह पूरे परिवार संग स्पेन में छुट्टियां मना रही है। तस्वीर में वह बेेट और पति संग सेगवे (सेल्फ बैलेंसिंग स्कूटर) पर खड़ी दिख रही हैं। इंस्टाग्राम पर उनके फैंस इस तस्वीर को काफी पसंद भी कर रहे हैं। उनकी इस तस्वीर पर कई फैंस ने कमेंट भी किए हैं। किसी ने उन्हें बेहद खूबसूरत बताया तो किसी ने कहा डाला कि मैं आपका बहुत बड़ा फैन हूं। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

That’s how we roll...😎

A post shared by Madhuri Dixit (@madhuridixitnene) on

Madhuri Dixit spending Vacation With Family in Spain
आपको बता दें कि माधुरी दीक्षित काफी लंबे समय से 'डांस दीवाने' शो में जज की भूमिका निभा रही हैं। इसके अलावा फिल्मों की बात की जाए तो वह जल्द ही करण जौहर की फिल्म 'कलंक' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेता संजय दत्त मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। खास बात यह है कि संजय दत्त और माधुरी दीक्षित की जोड़ी 21 साल बाद एक बार फिर पर्दे पर नजर आएगी। अब इन दोनो ने इस फिल्म के कई सीन शूट भी कर लिए हैं। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Looking at your travel pictures makes me miss you guys even more! Please don't have too much fun without me 😜 💕

A post shared by Madhuri Dixit (@madhuridixitnene) on


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Madhuri Dixit spending Vacation With Family in Spain
याद दिला दें, दोनों कलाकारों को 'साजन’, 'खलनायक' और 'थानेदार' जैसी फिल्मों के लिए आज भी याद किया जाता है। वहीं फिल्म कलंक में संजय दत्त और माधुरी के अलावा वरुण धवन, आलिया भट्ट, आदित्य रॉय कपूर और सोनाक्षी सिन्हा को भी कास्ट किया गया है। 
विज्ञापन
Madhuri Dixit spending Vacation With Family in Spain
फिल्म की शूटिंग अंधेरी के चित्रकूट ग्राउंड में चल रही है। यह एक एपिक ड्रामा फिल्म है, जिसको 1940 के दशक की पृष्ठभूमि में रचा गया है। प्रोड्यूसर फॉक्स स्टार स्टूडियोज, धर्मा प्रोडक्शंस और नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट से मिलकर बन रही ‘कलंक’ को 19 अप्रैल, 2019 में रिलीज किया जाएगा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed