{"_id":"58998e4e4f1c1b224a378cd5","slug":"madhuri-scared-of-sanjay-dutt-s-biopic","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"संजय दत्त की फिल्म से डरी हीरोइन, कहा, 'फिल्म में मेरे और अपने अफेयर का जिक्र मत करना'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
संजय दत्त की फिल्म से डरी हीरोइन, कहा, 'फिल्म में मेरे और अपने अफेयर का जिक्र मत करना'
Tue, 07 Feb 2017 05:33 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 07 Feb 2017 05:33 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
एक वक्त पर संजय दत्त और माधुरी दीक्षित के इश्क के चर्चे बॉलीवुड के गलियारों में आम थे। दोनों ने वैसे तो कई फिल्मों में साथ काम किया लेकिन उनका प्यार परवान चढ़ा फिल्म 'साजन' के दौरान। हालांकि संजय दत्त के मुंबई बम ब्लास्ट में नाम आने के बाद माधुरी उनसे अलग हो गईं। इसके बाद दोनों ने फिर कभी एक-दूसरे की तरफ मुड़कर नहीं देखा। लेकिन अब कुछ ऐसा हुआ है जिसकी वजह से माधुरी दीक्षित को संजय दत्त की तरफ मुड़ना ही पड़ा।
संजय दत्त की फिल्म से डरी ये हीरोइन, निर्देशक से फोन पर गिड़गिड़ाई, 'फिल्म में मेरे और संजय के अफेयर का जिक्र मत करना'
2 of 5
दरअसल संजय दत्त की जिंदगी पर एक बायोपिक बन रही है जिसका निर्देशन राजकुमार हिरानी कर रहे हैं। चूंकि फिल्म उनकी जिंदगी पर आधारित है, जाहिर है उसमें माधुरी और संजय के अफेयर का जिक्र हो सकता है। बस जैसे ही माधुरी को इसके बारे में पता चला उनके दिल में डर बैठ गया कि कहीं फिर से वो पुराना दौर सभी के सामने ना आ जाए।
संजय दत्त की फिल्म से डरी ये हीरोइन, निर्देशक से फोन पर गिड़गिड़ाई, 'फिल्म में मेरे और संजय के अफेयर का जिक्र मत करना'
3 of 5
वो नहीं चाहतीं कि संजय दत्त और उनके अफेयर के बारे में लोग चटखारे लेकर बात करें और उनके लिए शर्मिंदगी वाली स्थिति पैदा हो। इसीलिए बिना वक्त गंवाए माधुरी ने झट संजय दत्त और राजकुमार हिरानी को फोन लगा दिया और उनसे गुजारिश की कि फिल्म में संजय और उनके अफेयर का किसी भी सूरत में जिक्र ना किया जाए और ना ही किसी तरह का सीन डाला जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
संजय दत्त की फिल्म से डरी ये हीरोइन, निर्देशक से फोन पर गिड़गिड़ाई, 'फिल्म में मेरे और संजय के अफेयर का जिक्र मत करना'
4 of 5
माधुरी को लगा कि हिरानी और संजय उनकी इस विनती को नजरअंदाज कर देंगे। लेकिन उन्होंने माधुरी को विश्वास दिलाया कि फिल्म में संजय और उनके अफेयर को लेकर कोई भी सीन नहीं होगा और ना ही किसी भी तरह का जिक्र होगा।
यानि अब दर्शकों को इस बायोपिक में संजय दत्त की जिंदगी का हर लम्हा तो देखने को मिलेगा लेकिन माधुरी के साथ उनके अफेयर का जिक्र नहीं होगा।
विज्ञापन
संजय दत्त की फिल्म से डरी ये हीरोइन, निर्देशक से फोन पर गिड़गिड़ाई, 'फिल्म में मेरे और संजय के अफेयर का जिक्र मत करना'
5 of 5
बता दें इस बायोपिक में रणबीर कपूर संजय दत्त का किरदार निभाएंगे। रणबीर इस किरदार के साथ पूरी तरह से न्याय करने के लिए खूब मेहनत कर रहे हैं और संजय के हाव-भाव सीख रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।