फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ranbir Kapoor: 'महादेव गेमिंग एप' में क्यों आया रणबीर कपूर का नाम, दुबई में हुई एक शादी से उनका क्या कनेक्शन?

Sat, 07 Oct 2023 04:11 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 07 Oct 2023 04:11 PM IST
विज्ञापन
Mahadev Betting App: Animal Star Ranbir Kapoor name in In Sourabh Chandrakar Ravi Uppal Online Gaming Case
रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

रणबीर कपूर की छवि इंडस्ट्री में साफ-सुथरी रही है। अपने सौम्य व्यवहार को लेकर वह जाने जाते रहे हैं। इन दिनों रणबीर अपनी आगामी फिल्म 'एनिमल' को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में इस फिल्म का टीजर जारी हुआ। मगर, इसके चंद दिनों बाद ही रणबीर अब दूसरी वजह से चर्चा में हैं। वजह है प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी की ओर से रणबीर कपूर को भेजा गया समन। अभिनेता को 'महादेव बेटिंग एप' मामले में पूछताछ के लिए बुलाया गया। हालांकि, उन्होंने ईडी से दो सप्ताह का समय मांगा है। आखिर, इस मामले में रणबीर कपूर का नाम क्यों आया है? और उनकी क्या भूमिका है और क्या आरोप हैं? आइए जानते हैं...

Mahadev Betting App: Animal Star Ranbir Kapoor name in In Sourabh Chandrakar Ravi Uppal Online Gaming Case
रणबीर कपूर - फोटो : social media

सबसे पहले जान लेते हैं कि 'महादेव बेटिंग एप' मामला आखिर क्या है? 
अब तक सामने आईं खबरों के मुताबिक, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के सौरभ चंद्राकर ने दोस्त रवि उप्पल के साथ मिलकर 'महादेव बुक एप' लॉन्च किया। कथित रूप से यह एक ऑनलाइन सट्टेबाजी प्लेटफॉर्म है। सौरभ चंद्राकर इसका प्रमोटर है। ईडी के मुताबिक, 2019 में सौरभ और रवि ने अपना पूरा कारोबार दुबई से चलाना शुरू किया। इस एप का सालाना कारोबार 20 हजार करोड़ से ज्यादा का बताया जा रहा है। इसी एप से जुड़े मामले में रणबीर कपूर का नाम आया है। 

Mahadev Betting App: Animal Star Ranbir Kapoor name in In Sourabh Chandrakar Ravi Uppal Online Gaming Case
रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

तो रणबीर कपूर कैसे इस मामले में फंसते दिख रहे हैं? 
इसके लिए हमें थोड़ा पीछे जाना होगा। बात फरवरी की है। तब 'महादेव बुक एप' के प्रमोटर कहे जाने वाले सौरभ चंद्राकर की आलीशान शादी दुबई में हुई। इस शादी में पानी की तरह पैसा बहाया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, करीब 200 करोड़ रुपये के खर्च में हुई इस शादी में फिल्मी सितारों का मजमा लगा था। कुछ ने परफॉर्म भी किया था। उनमें एक नाम रणबीर कपूर का भी बताया जा रहा है। इस शादी में शामिल हुईं बॉलीवुड हस्तियों पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की पूछताछ की तलवार लटक रही है। आरोप है कि इन स्टार्स और पूरी शादी पर जो 200 करोड़ रुपये खर्च हुए, उसका भुगतान हवाला के जरिए किया गया था। रणबीर कपूर के अलावा कपिल शर्मा, हुमा कुरैशी, श्रद्धा कपूर और हिना खान सहित 17 मशहूर कलाकार ईडी के रडार पर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mahadev Betting App: Animal Star Ranbir Kapoor name in In Sourabh Chandrakar Ravi Uppal Online Gaming Case
रणबीर कपूर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

तो रणबीर कपूर पर आखिर आरोप क्या लगे हैं?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईडी रणबीर कपूर से फरवरी 2023 में दुबई में हुई शादी में उनके परफॉर्मेंस के लिए नहीं, बल्कि 'फेयरप्ले' नाम के ऑनलाइन बेटिंग एप के लिए किए गए कमर्शियल एडवरटाइजमेंट के सिलसिले में पूछताछ करना चाहती है। दरअसल, रणबीर कपूर व अन्य कई सितारों ने फेयरप्ले एप के लिए कमर्शियल एड्स किए थे। इस एड्स के लिए उनका एग्रीमेंट किस कंपनी के साथ हुआ, उसकी फीस इन्हें कैश या चेक किस मोड से दी गई, इनकी चंद्राकर, उप्पल या एप प्रबंधन से जुड़े किस शख्स से कब मुलाकात कहां हुई, जैसे तमाम सवाल ईडी सितारों से जानना चाहती है। 
 
Rajniesh Duggall: 'बिग बॉस' करने से है इस अभिनेता को परहेज, कई बार प्रस्ताव ठुकराने का किया दावा

विज्ञापन
Mahadev Betting App: Animal Star Ranbir Kapoor name in In Sourabh Chandrakar Ravi Uppal Online Gaming Case
रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

इस मामले में क्या है रणबीर की भूमिका?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ऐसा एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें रणबीर कपूर व अन्य फिल्मी हस्तियां 'महादेव एप' के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल की ही दूसरी कंपनी या एप के लिए प्रमोशन करती नजर आ रही हैं। यानी सौरभ चंद्राकर की दूसरी कंपनी या एप के प्रमोशन में रणबीर कपूर की भूमिका की संभावना जताई जा रही है। अभिनेता पर महादेव एप को ऑनलाइन प्रमोट करने के लिए प्रमोटर्स से पैसे लेने का आरोप है। हालांकि, सच्चाई तो ईडी की जांच-पड़ताल के बाद साफ होगी।
Tiger Ka Beta: ‘टाइगर 3’ तक छह साल बड़ा हो चुका टाइगर का बेटा, इकरित पहुंचने से पहले किया था जोया के हवाले

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed