सब्सक्राइब करें

Brahmastra: दुनियाभर में 'ब्रह्मास्त्र' की धुआंधार कमाई जारी, 10 दिन में किया 360 करोड़ का कलेक्शन

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 19 Sep 2022 02:09 PM IST
विज्ञापन
Maharashtra Part 1 Shiva Worldwide Box Office Collection 360 crores Ayan mukerji share post on Instagram
ब्रह्मास्त्र फिल्म रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

रणबीर कपूर स्टारर 'ब्रह्मास्त्र' बॉक्स ऑफिस पर हर दिन नए झंडे गाड़ रही है। यह फिल्म ओपनिंग डे से ही बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। फिल्म ने पहले दिन ही 36.42 करोड़ का कलेक्शन कर अपने इरादे जाहिर कर दिए थे। रिलीज के 10 दिन बाद इस फिल्म ने नया कीर्तिमान बनाया है। दरअसल, वर्ल्डवाइड में इस फिल्म ने विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' को पीछे छोड़ दिया है।

Trending Videos
Maharashtra Part 1 Shiva Worldwide Box Office Collection 360 crores Ayan mukerji share post on Instagram
अयान मुखर्जी - फोटो : सोशल मीडिया

'ब्रह्मास्त्र' की हो रही धुआंधार कमाई से फिल्म के डायरेक्टर अयान मुखर्जी भी काफी उत्साहित हैं। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपनी खुशी जाहिर की है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर कर बताया है कि 10 दिनों में फिल्म ने दुनियाभर में 360 करोड़ का कलेक्शन किया है। अयान ने लिखा, ब्रह्मास्त्र भाग एक को रिलीज हुए आज 11 दिन हो गए। इस सोमवार ( भगवान शिव के दिन) को फिल्म को अच्छी शुद्ध ऊर्जा मिली है। त्योहारों का मौसम आ रहा है और अगले कुछ हफ्तों तक 'ब्रह्मास्त्र' का यह सफर जारी रहेगा। ऑडियंस से हमें अच्छे और बुरे दोनों ही तरह के फीडबैक मिले जिससे हमने बहुत कुछ सीखा है। फैंस की तरफ से इस फिल्म को लेकर कई थियोरी दी गई जो वाकई में बहुत अच्छी हैं हम निश्चित रूप से भविष्य में इसका इस्तेमाल करने जा रहे हैं।' 

View this post on Instagram

A post shared by Ayan Mukerji (@ayan_mukerji)

विज्ञापन
विज्ञापन
Maharashtra Part 1 Shiva Worldwide Box Office Collection 360 crores Ayan mukerji share post on Instagram
ब्रह्मास्त्र के सेट पर रणबीर कपूर के साथ अयान मुखर्जी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

पार्ट टू के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने लिखा, 'मुझे उम्मीद नहीं थी कि मैं इतनी जल्दी फिल्म के दूसरे पार्ट पर काम शुरू करूंगा, लेकिन दर्शकों से मिली ऊर्जा की वजह से मैंने फिर से काम शुरू कर दिया है। इन चीजों के लिए धन्यवाद।'

Maharashtra Part 1 Shiva Worldwide Box Office Collection 360 crores Ayan mukerji share post on Instagram
ब्रह्मास्त्र - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

गौरतलब है कि 410 करोड़ के बजट में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। 10 दिन में इसने देशभर में 215.50 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। इतना ही नहीं दुनियाभर में कमाई के मामले में भी फिल्म ने 360 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। इसी के साथ यह साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दूसरी हिंदी फिल्म बन गई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed