सब्सक्राइब करें

Godfather: रिलीज से पहले ही मुश्किलों में घिरी चिरंजीवी की फिल्म, ‘गॉडफादर’ को अब तक नहीं मिल पाया खरीददार

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Mon, 19 Sep 2022 01:38 PM IST
सार

साउथ सुपरस्टार चिरंजीवी इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म गॉडफादर को काफी सुर्खियों में हैं। यह फिल्म शुरू से ही चर्चा में बनी हुई है।

विज्ञापन
south actor chiranjeevi godfather finds no distributors till now the film is to be release on 5th october
गॉडफादर - फोटो : सोशल मीडिया

साउथ सुपरस्टार चिरंजीवी इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म गॉडफादर को काफी सुर्खियों में हैं। यह फिल्म शुरू से ही चर्चा में बनी हुई है। फिल्म की चर्चा इसलिए भी बनी हुई है, क्योंकि बॉलीवुड के भाईजान और सुपरस्टार सलमान खान इस फिल्म में कैमियो रोल करते नजर आने वाले हैं। ऐसे में यह फिल्म लोगों के लिए और भी ज्यादा खास बन गई है। लेकिन अब हाल ही में सामने आई खबरों के मुताबिक चिरंजीवी की इस फिल्म के सामने एक बड़ी मुश्किल आ खड़ी हुई है। अगले महीने रिलीज के लिए तैयार इस फिल्म को अभी तक कोई खरीदार नहीं मिला है।

 

Trending Videos
south actor chiranjeevi godfather finds no distributors till now the film is to be release on 5th october
गॉडफादर - फोटो : सोशल मीडिया

अपने ट्रेलर रिलीज के साथ ही चर्चा मेंं आई इस फिल्म की रिलीड डेट पर भी अब खतरा मंडराता दिखाई दे रहा है। दरअसल, फिल्म को तेलुगू बाजार में अभी तक कोई खरीददार यानी डिस्ट्रीब्यूटर नहीं मिला है। रिपोर्ट्स की मानें तो निर्माताओं ने फिल्म के थिएट्रिकल राइट्स के लिए 85 करोड़ की कीमत तय की है, लेकिन अभी तक उनकी इस फिल्म को खरीदने में किसी ने भी इसे रूचि नहीं दिखाई है। यह फिल्म अगले महीने 5 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है। लेकिन खरीददार ना मिलने की वजह से ऐसा माना जा रहा है कि अब फिल्म को रिलीज डेट चल सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
south actor chiranjeevi godfather finds no distributors till now the film is to be release on 5th october
Acharya - फोटो : सोशल मीडिया

अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में दे चुके अभिनेता चिरंजीवी की फिल्म को लेकर सामने आई यह खबर काफी हैरान करने वाली है। लेकिन इसके पीछे की वजह और भी हैरान कर देगी। दरअसल, फिल्म गॉडफादर को खरीददार ना मिलने की वजह चिरंजीवी की खराब स्क्रिप्ट के चुनना है। दरअसल, अभिनेता की पिछली फिल्म आचार्य, जिसमें वह अपने बेटे राम चरण के साथ नजर आए थे, बुरी तरह से फ्लॉप हुई थी। इस फिल्म के फ्लॉप होने से डिस्ट्रीब्यूटर को काफी नुकसान झेलना पड़ा था। यही वजह है कि अब उनकी अगली फिल्म गॉडफादर में डिस्ट्रीब्यूटर कोई दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं।

 

south actor chiranjeevi godfather finds no distributors till now the film is to be release on 5th october
चिरंजीवी-सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म की बात करें चिरंजीवी की फिल्म गॉडफादर मलयालम हिट फिल्म लूसिफेर का रीमेक है। इस मलयालम मूवी में अभिनेता मोहनलाल बतौर मुख्य कलाकार नजर आए थे। वहीं, फिल्म गॉडफादर में बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान एक कैमियो करने जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक फिल्म में चिरंजीवी और सलमान खान का एक डांस परफॉर्मेंस भी होने वाला है। वर्कफ्रंट की बात करें तो चिरंजीवी जल्द ही एक्ट्रेस श्रुति हासन के साथ मेहर रमेश की भोला शंकर और बॉबी की चिरू 154 में भी नजर आएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed