टीवी एक्ट्रेस शमा सिकंदर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी ग्लैमरस तस्वीरों के साथ ही निजी जिंदगी के खास पलों को भी साझा करती रहती हैं। आज एक्ट्रेस के पति जेम्स मिलिरॉन अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास दिन को और भी खास बनाने के लिए शमा सिकंदर ने जेम्स मिलिरॉन के साथ रोमांटिक फोटो साझा कर खास अंदाज में उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।
Shama Sikandar: शमा सिकंदर ने पति जेम्स मिलिरॉन पर लुटाया प्यार, खास अंदाज किया बर्थडे विश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शेयर कीं रोमांटिक अंदाज में तस्वीरें
शमा सिकंदर ने आज अपने इंस्टाग्राम पर पति जेम्स मिलिरॉन संग जो तस्वीरें शेयर की हैं, उनमें कपल को समंदर के किनारे रोमांटिक अंदाज में देखा जा सकता है। जहां शमा सिकंदर इन तस्वीरों में ब्लैक कलर के ब्रालेट टॉप और शॉर्ट्स में बोल्ड लुक में नजर आ रही हैं तो वहीं जेम्स मिलिरॉन भी व्हाइट और स्काई कलर की शेडेड शर्ट में हेंडसम लग रहे हैं। इन तस्वीरों को साझा करते हुए एक्ट्रेस ने अपने पति के लिए एक प्यारा सा नोट भी लिखा है और बर्थडे विश किया है।
शमा सिकंदर ने पति के लिए लिखा दिल छू लेने वाला नोट
शमा सिकंदर ने तस्वीरें साझा करते हुए लिखा- "जन्मदिन मुबारक हो मेरे प्यारे जेम्स, तुम बहुत अच्छे इंसान हो, तुम्हें वो हर चीजे मिले जिसके तुम असली हकदार हो, तुम सभी से प्यार करते हो। मैं बहुत खुशकिस्मत हूं कि तुम मेरी जिंदगी में हो।" फैंस को दोनों का ये अंदाज खूब पसंद रहा है, और लोग कमेंट बॉक्स में लगातार अपनी प्रतिक्रिया देते दिखाई दे रहे हैं।
फैंस ने लुटाया प्यार
शमा सिकंदर और उनके पति जेम्स मिलिरॉन की इन तस्वीरों पर फैंस जमकर प्यार लुटाते नजर आ रहे हैं। एक प्रशंसक ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा- वाह कितना खूबसूरत पल है। वहीं दूसरे ने लिखा- बहुत प्यारे कपल। अन्य भी इसी तरह से कमेंट बॉक्स में प्रतिक्रिया देते नजर आ रहे हैं। बता दें शमा सिकंदर ने मार्च 2022 में बिजनेस मैन जेम्स मिलिरॉन से शादी की थी।