भोजपुरी इंडस्ट्री की धाकड़ अभिनेत्री अक्षरा सिंह एक एमएमएस लीक की वजह से अचानक ही चर्चा में आ गई हैं। दावा किया गया है कि सोशल मीडिया पर जो एमएमएस वायरल हो रहा है, वह कथित रूप से अक्षरा सिंह का है। हालांकि, अक्षरा सिंह ने इस तरह के दावों को खारिज किया है और वह अपना सारा ध्यान अपने काम में दे रही हैं। लेकिन यह पहली बार है जब किसी अभिनेत्री का प्राइवेट वीडियो सोशल मीडिया पर लीक हुआ है। इससे पहले कई अभिनेत्रियां एमएमएस लीक की वजह से विवादों में आ चुकी हैं। लेकिन इन विवादों का अभिनेत्रियों के करियर पर क्या असर पड़ा। आइए आपको बताते हैं।
MMS Leak: अक्षरा से लेकर करीना तक, MMS स्कैंडल का सामना कर चुकी इन अभिनेत्रियों के करियर पर क्या पड़ा असर?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंजलि अरोड़ा
सोशल मीडिया सेंसेशन अंजलि अरोड़ा का कुछ समय पहले ही एक प्राइवेट वीडियो लीक हुआ था। दावा किया गया था कि वीडियो में जो लड़की दिखाई दे रही है वो अंजलि है। हालांकि, इस वीडियो का अंजलि के करियर पर कुछ खास असर नहीं पड़ा था। आज के समय में वह पॉपुलर सोशल मीडिया स्टार्स में से एक हैं।
करीना कपूर
इस लिस्ट में करीना कपूर का नाम भी शामिल है। जब करीना, शाहिद कपूर को डेट कर रह थीं तब सोशल मीडिया पर एक प्राइवेट वीडियो तेजी से वायरल हुआ था। इस वीडियो में कपल लिपलॉक करते दिखे थे। हालांकि, कुछ समय बाद ही करीना और शाहिद का ब्रेकअप हो गया था। इस प्राइवेट वीडियो और शाहिद से हुए ब्रेकअप का असर करीना के करियर पर कभी नहीं पड़ा। वह सिनेमा की हिट अभिनेत्रियों में से एक हैं।
मल्लिका शेरावत
मल्लिका शेरावत को अपने एमएमएस स्कैंडल की वजह से काफी आलोचना का सामना करना पड़ा था। अभिनेत्री अपने बोल्ड अंदाज की वजह से शुरू से ही चर्चा में रहती हैं ऐसे में जब अभिनेत्री का प्राइवेट वीडियो लीक हुआ, तो लोगों ने मल्लिका को खूब खरी-खोटी सुनाई। हालांकि, अब मल्लिका सिनेमा में कमबैक कर चुकी हैं।
शिल्पी राज
भोजपुरी सिंगर शिल्पी राज भी बीते दिनों अपने एमएमएस को लेकर खूब सुर्खियों में रही थीं। शिल्पी को लोगों ने खूब खरी खोटी भी सुनाई थी लेकिन सिंगर ने सामने आकर इस पूरे मामले पर सफाई दी थी। लेकिन इस पूरे विवाद का शिल्पी राज के करियर पर कुछ खास असर नहींं पड़ा। वह आज भी पहले की तरह हिट गाने भोजपुरी सिनेमा को दे रही हैं।