कॉमेडियन कपिल शर्मा (Kapil Sharma) के शो में आपने अक्सर सेलिब्रिटीज को अपनी फिल्म को प्रमोट करते हुए देखा होगा। फिर चाहे बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (Amaitabh Bachchan) हो या फिर किंग खान (Shahrukh Khan)। हर कोई अपनी फिल्म के सिलसिले में 'द कपिल शर्मा' शो में पहुंचा। वहीं फिल्म इंडस्ट्री और क्रिकेट से जुड़े कुछ ऐसे सेलिब्रिटीज हैं जो कपिल का मेहमान बनने से इनकार कर चुके हैं। जानिए ऐसे कौन से सेलिब्रिटीज हैं जो कपिल के शो का हिस्सा अब तक नहीं बने।
धोनी सहित ये 4 सेलेब्स कपिल के शो में आने से कर चुके हैं इनकार, ये 'खान' भी शामिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एम एस धोनी
महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक 'धोनी द अनटोल्ड स्टोरी' बनी तब कपिल शर्मा ने उन्हें शो पर इनवाइट किया था। मगर उन्होंने व्यस्तता का कारण बताकर शो पर आने से इनकार कर दिया था।
आमिर खान
बॉलीवुड के तीनों खानों में से सलमान खान और शाहरुख खान कई बार कपिल के शो पर आ चुके हैं। वहीं आमिर खान अभी तक एक बार कपिल के शो पर नजर नहीं आए। दरअसल, आमिर किसी भी शो में जाकर अपनी फिल्म का प्रमोशन करने से बचते हैं।
सचिन तेंदुलकर
कपिल शर्मा, सचिन तेंदुलकर के बहुत बड़े फैन है। कपिल ने सचिन को भी शो पर आने का न्योता दिया था लेकिन वे नहीं आए। हालांकि विराट कोहली सहित कई बड़े क्रिकेटर्स कपिल के शो में आ चुके हैं।
संजय दत्त
बॉलीवुड के बड़े-बड़े कलाकार कपिल शर्मा के शो पर कई बार दस्तक दे चुके हैं। जबकि संजय दत्त आज तक अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए कपिल के शो में नहीं पहुंचे।