फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बेटे से मिलने को 18 साल तक तड़पते रहे महेश आनंद, रुला देने वाले पोस्ट से भी नहीं पिघला पत्नी का दिल

Tue, 12 Feb 2019 05:49 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अरविंद अरविंद Updated Tue, 12 Feb 2019 05:49 PM IST
विज्ञापन
Mahesh Anand Facebook post to his son Says Meet me before I die
Mahesh Anand

बॉलीवुड के चर्चित विलेन महेश आनंद (Mahesh Anand) का हाल ही निधन हो गया था। उनकी डेडबॉडी सड़ी हुई अवस्था में उनके घर से बरामद हुई जहां वो अकेले रहते थे। खबरों की मानें तो 57 साल के महेश आनंद की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। 18 साल से उन्हें फिल्मों में काम नहीं मिला था। 

Mahesh Anand Facebook post to his son Says Meet me before I die
महेश आनंद
बता दें कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महेश की मौत नेचुरल बताई गई है। एक्टर घर में ट्रैक सूट पहने मिले थे। उनकी डेड बॉडी के पास प्लेट और शराब की एक बोतल रखी थी। खबर के मुताबिक एक्टर महेश आनंद लंबे समय से अकेले रह रहे थे और शराब की लत ने उन्हें घेर रखा था।
Mahesh Anand Facebook post to his son Says Meet me before I die
महेश आनंद
इस बीच महेश आनंद का एक पुराना फेसबुक पोस्ट वायरल हो रहा है। जिसमें उन्होंने अपने बेटे से एक बार मिलने की इच्छा जाहिर की थी। उनके फेसबुक पोस्ट से पता लग रहा है कि काफी लंबे समय से अपने बेटे से मिलने के लिए तड़प रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mahesh Anand Facebook post to his son Says Meet me before I die
महेश आनंद
महेश ने पहली शादी एक्ट्रेस रीना रॉय की बहन प्रोड्यूसर बरखा रॉय से की थी। महेश आनंद ने साल 1987 में मिस इंडिया एरिका डीसूजा से दूसरी शादी की थी। इस शादी से दोनों का बेटा त्रिशूल आनंद हैं। महेश ने अपने फेसबुक अकाउंट मैशी आनंद से साल 2017 में कई पोस्ट किए थे। एक पोस्ट में उन्होंने लिखा था- मेरे बेटे त्रिशूल। भगवान तुम्हें खुश रखें। मेरे मरने से पहले मुझे एक बार गले लगा लो। जिंदगी भर तुम्हें प्यार। इस पोस्ट के साथ उन्होंने एक गाना भी शेयर किया था और कहा था वह अपने बेटे की याद में इस गाने को रोज सुनते हैं।

विज्ञापन
Mahesh Anand Facebook post to his son Says Meet me before I die
महेश आनंद
रिपोर्ट के मुताबिक महेश की पूर्व पत्नी एरिका और उनके पति त्रिशूल को महेश से मिलने नहीं देते थे। त्रिशूल का नाम बदलकर अब एंथोनी वोहरा हो गया है। महेश आनंद ने फिल्म शहंशाह, मजबूर, स्वर्ग, विश्वात्मा, विजेता, कुरुक्षेत्र, थानेदार और खुद्दार जैसी फिल्मों में काम किया था। 18 साल बाद उन्हें गोविंदा की फिल्म 'रंगीला राजा' में 8 मिनट का रोल मिला, जो उन्हें निर्देशक पहलाज निहलानी ने दिया था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed