{"_id":"5c60052bbdec224c0b489822","slug":"mahesh-anand-personal-life-he-married-5-times-no-work-from-18-years","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"5 शादियों के बावजूद 18 साल से अकेले थे महेश आनंद, 'टोरंटो' में बैठा बेटा भी नहीं जानता-पिता कौन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
5 शादियों के बावजूद 18 साल से अकेले थे महेश आनंद, 'टोरंटो' में बैठा बेटा भी नहीं जानता-पिता कौन
बॉलीवुड में विलेन के तौर पर अपनी पहचान बनाने वाले महेश आनंद (Mahesh Anand) का हाल ही में निधन हो गया । उनका शव घर पर गली-सड़ी हालत में मिला । खबरों की मानें तो 57 साल के महेश आनंद की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी । 18 साल से उन्हें फिल्मों में काम नहीं मिला था ।
2 of 10
mahesh anand
हाल ही में गोविंदा की फिल्म 'रंगीला राजा' में उनका 6 मिनट का रोल देखने को मिला । महेश के बारे में शक्ति कपूर ने बताया कि काम ना मिलने से वो डिप्रेशन में चले गए थे । साथ ही शराब भी बहुत पीते थे । रंगीला राजा मिलने के बाद महेश ने एक इंटरव्यू में कहा था, '18 साल तक किसी ने मुझे साइन नहीं किया। लेकिन भगवान दयालु इंसान के रूप में आया और मुझे रंगीला राजा में छोटा सा रोल ऑफर किया।'
3 of 10
mahesh anand
रिपोर्ट्स की मानें तो महेश आनंद मुंबई के वर्सोवा में अकेले रहते थे। महेश एक ट्रेंड डांसर थे जो बॉलीवुड में परफॉर्म किया करते थे । बॉलीवुड में आने से पहले वो भारत के टॉप मॉडल में शुमार थे । कराटे में ब्लैक बेल्ट मिलने के बाद महेश दुनिया भर में होने वाली प्रतियोगिता में हिस्सा लेते थे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 10
mahesh anand
रिपोर्ट्स के मुताबिक, महेश ने पहली शादी एक्ट्रेस रीना रॉय की बहन प्रोड्यूसर बरखा रॉय से की थी। इसके बाद 1987 में उनकी दूसरी शादी मिस इंडिया इंटरनेशनल एरिका मारिया डिसूजा से हुई । दोनों का एक बेटा त्रिशूल आनंद भी है । जो अब करीब 29 साल का हो चुका है ।
विज्ञापन
5 of 10
mahesh anand
त्रिशूल का नाम बदलकर अब एंथोनी वोहरा हो गया है । आनंद की तीसरी शादी एक्ट्रेस मधु मल्होत्रा से 1992 में हुई । ये शादी भी ज्यादा दिन तक टिक नहीं पाई। साल 2000 में उन्होंने चौथी शादी एक्ट्रेस ऊषा बाचानी से की लेकिन दो साल बाद ही उनका तलाक हो गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।