फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Wedding Anniversary: महेश बाबू और नम्रता शिरोडकर की शादी को 17 साल पूरे, पांच साल डेट करने के बाद रचाई थी धूमधाम से शादी

Thu, 10 Feb 2022 10:41 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Thu, 10 Feb 2022 10:41 AM IST
विज्ञापन
Mahesh Babu and former Bollywood actress Namrata Shirodkar wedding anniversary pictures
mahesh babu Namrata marriage - फोटो : Instagram

टॉलीवुड के सुपरस्टार महेश बाबू और बॉलीवुड की पूर्व अभिनेत्री नम्रता शिरोडकर साउथ के सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले कपल्स से एक हैं। दोनों ने आज ही के दिन साल 2005 में शादी की थी। दोनों की शादी को 17 साल पूरे हो चुके हैं। इन 17 सालों में नम्रता अपने पति महेश के लिए एक स्तंभ की तरह खड़ी रही हैं। इस खास मौके पर महेश बाबू ने एक खूबसूरत तस्वीर साझा की है जिसमें वे अपने परिवार के साथ नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के साथ महेश बाबू ने लिखा है, इतनी आसानी से 17 साल हो गए! एनएसजी सालगिरह मुबारक !! हमारे लिए और भी बहुत कुछ... यह सब तुम्हारा प्यार ही है।



 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Mahesh Babu (@urstrulymahesh)

Mahesh Babu and former Bollywood actress Namrata Shirodkar wedding anniversary pictures
mahesh babu Namrata marriage - फोटो : सोशल मीडिया

दोनों की मुलाकात 2000 में फिल्म 'वामसी' के सेट पर हुई थी। इसी दौरान दोनों नजदीक आए थे। यहीं से धीरे-धीरे इनके प्यार का सिलसिला शुरू हो गया। दोनों को भले ही एक-दूसरे से प्यार हो गया, लेकिन उन्होंने अपने रिश्ते को कभी भी मीडिया के सामने नहीं कबूला था। नम्रता और महेश ने पांच साल की डेटिंग के बाद शादी करने का फैसला किया था।

Mahesh Babu and former Bollywood actress Namrata Shirodkar wedding anniversary pictures
नम्रता शिरोडकर, महेश बाबू - फोटो : Instagram

महेश बाबू ने अपने और नम्रता के रिश्ते के बारे में सबसे पहले अपनी बहन को बताया था। शादी के दिन महेश बाबू जहां सफेद धोती कुर्ते में नजर आए थे तो वहीं नम्रता ने सफेद और हरे रंग की साड़ी पहनी थी। दोनों बेहद ही प्यारे लग रहे थे। नम्रता महेश से उम्र में 4 साल बड़ी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mahesh Babu and former Bollywood actress Namrata Shirodkar wedding anniversary pictures
महेश बाबू और नम्रता शिरोडकर - फोटो : सोशल मीडिया

महेश बाबू ने शादी से पहले ही नम्रता को कह दिया था कि शादी के बाद वह फिल्मों में काम नहीं करेंगी। इस शर्त को नम्रता ने माना और महेश बाबू से शादी कर ली। शादी के एक साल बाद ही नम्रता शिरोडकर ने बेटे गौतम को जन्म दिया। साल 2012 में नम्रता ने एक बेटी को जन्म दिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed